LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26, फाइनल: जम्मू के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी को मारा धक्का
जम्मू के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाफ को सिर से टक्कर मार दी

रणजी ट्रॉफी 2025-26, फाइनल: जम्मू के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी को मारा धक्का

Feb 25, 2026
03:12 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला कर्नाटक क्रिकेट टीम और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के बीच हुबली के डीआर बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन जम्मू के कप्तान पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया और कर्नाटक के एक खिलाड़ी को सिर से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मैदानी अंपायरों ने बीच-बचाव करते हुए स्थिति को संभाला। आइए पूरा मामला जानते हैं।

घटना

कैसे हुआ विवाद?

यह घटना जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर की है। उस दौरान डोगरा और कन्हैया वधावन बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद डोगरा के बल्ले का निकारा लेते हुए थर्ड मैन क्षेत्र में चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर चली गई। उसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर केवी अनीश के बीच कहासुनी हो गई। डोगरा सीधे अनीश पर झपटे और उनको सिर से धक्का मार दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement

बचाव

मंयक और अंपायरों ने किया बीच-बचाव

इस घटना के बाद मयंक अग्रवाल ने बीच-बचाव किया। इसी तरह अंपायरों ने हस्तक्षेप कर दोनों खिलाड़ियों को शांति बरतने और मैच में खेल भावना का परिचय देने के लिए पाबंद किया। इस पर ओवर के बाद डोगरा को माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, इस घटना के पीछे केवी अनीश द्वारा लगातार भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है। लंबे समय तक भड़काऊ शब्द सुनने के बाद डोगरा अपना आपा खो बैठे और अनीश पर हमलावर हो गए।

Advertisement