NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: आयुष बदोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: आयुष बदोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    आयुष बदोनी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    रणजी ट्रॉफी 2024: आयुष बदोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 11, 2024
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में एलीट ग्रुप-D के मुकाबले में दिल्ली क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक (111) जमाया।

    यह मौजूदा संस्करण में उनके बल्ले से निकलने वाली पहली शतकीय पारी है। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में दूसरा ही शतक लगाया है।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने यश ढुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही बदोनी की पारी और साझेदारी?

    दिल्ली की दूसरी पारी में जब 82 रन के कुल स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा तो बदोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

    उन्होंने पहले कुछ देर क्रीज पर समय बिताया और फिर हाथ खोलने शुरू कर दिए।

    उन्होंने पहले ढुल (82) के साथ 94 रन और फिर हेमंत सिंह (46) के साथ 121 रन की साझेदारी निभाई।

    वह पारी में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 115 गेंदों में 111 रन बनाकर आउट हुए।

    करियर

    बदोनी के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर

    बदोनी ने 2023 में ही सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 8 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 11 पारियों में 34 से अधिक की औसत और 71 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 451 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतक के अलावा एक अर्धशतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 191 रन का रहा है। उन्होंने 6 पारियों में 2 विकेट भी लिए हैं।

    लिस्ट-A 

    कैसा रहा है बदोनी का लिस्ट-A करियर?

    बदोनी ने साल 2022 में राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 12 मैच की 10 पारियों में 48.50 की औसत और 97.73 की स्ट्राइक रेट से 388 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    इस दौरान वह 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़ने में भी कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 100 रन का रहा है।

    वह 7 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी झटक चुके हैं।

    अर्धशतक

    ढुल ने जमाया 5वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक

    पारी में ढुल ने 81 गेंदों में 82 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इसके चलते दिल्ली की टीम शुरुआती झटके से उबर पाई।

    ढुल ने 101.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 बेहतरीन चौके जड़े। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 5वां अर्धशतक रहा।

    वह बदकिस्मत रहे कि 18 रन से शतक बनाने से चूक गए।

    वह अब तक 4 शतक की बदौलत 21 मैच की 37 पारियों में 1,466 रन बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    दिल्ली क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: हिमांशु राणा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया, जानिए  आंकड़े  हरियाणा क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: शाश्वत रावत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: नारायण जगदीशन ने प्रथम श्रेणी करियर का पहला दोहरा शतक लगाया, जानिए आंकड़े  नारायण जगदीशन
    रणजी ट्रॉफी 2024: तिलक वर्मा ने जड़ा इस सीजन का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े तिलक वर्मा

    क्रिकेट समाचार

    पहला टेस्ट: काइल जैमीसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: मिचेल सेंटनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WTC अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत से शीर्ष पर पहुंचा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: आंद्रे रसेल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    राहुल सिंह गहलौत ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक,  जानिए रिकॉर्ड्स  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: तिलक वर्मा ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: मनीष पांडे ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 24वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: मोहित अवस्थी ने की प्रथम श्रेणी करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    दिल्ली क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: प्रदीप सांगवान की अगुवाई में दिल्ली की टीम घोषित, शिखर धवन भी शामिल क्रिकेट समाचार
    DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्यों किया दिल्ली की पूरी चयन समिति को बर्खास्त? यश ढुल
    DDCA की कोच अभय शर्मा को बर्खास्त करने की तैयारी, कल भंग की थी चयन समिति DDCA
    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया, सरफराज की शतकीय पारी गई बेकार रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025