NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा और शुभमन गिल समेत प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा और शुभमन गिल समेत प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
    सिर्फ 3 रन बनाकर हुए आउट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा और शुभमन गिल समेत प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 23, 2025
    12:20 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म निरंतर जारी है।

    लगभग एक दशक बाद रणजी ट्रॉफी 2024-25 में खेलने उतरे रोहित अपनी पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करने आए रोहित सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    वहीं यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ भी अपने-अपने मैचों में जल्दी आउट हुए।

    सलामी जोड़ी 

    रोहित और यशस्वी ने किया निराश 

    मुंबई से जायसवाल 8 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हो गए।

    इसके बाद रोहित दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। इस दिग्गज बल्लेबाज ने 19 गेंदों का सामना किया और अपनी छोटी सी पारी में एक भी चौका नहीं लगाया।

    उन्हें जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर ने आउट किया।

    मुंबई ने 12 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए।

    जानकारी

    अनिल कुंबले की इस सूची में शामिल हुए रोहित 

    रोहित 17 सालों में रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बने। इससे पहले राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करते हुए रणजी में खेलने वाले आखिरी भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले थे, जिन्होंने नवंबर 2007 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेला था।

    आंकड़े 

    कैसा रहा है रोहित और जायसवाल का प्रथम श्रेणी करियर? 

    रोहित ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 129 मैच खेले हैं, जिसकी 208 पारियों में लगभग 50 की औसत से 9,290 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 309* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 29 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

    जायसवाल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 36 मैच खेले हैं, जिसकी 65 पारियों में 3,686 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    गिल 

    पंजाब के कप्तान गिल ने भी किया निराश 

    रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एक अन्य मुकाबले में पंजाब क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाले शुभमन गिल ने भी निराश किया।

    उन्होंने कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 8 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए।

    इससे पहले भारतीय टीम से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में गिल को 3 टेस्ट में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 18.60 की औसत के साथ कुल 93 रन बनाए थे। इस बीच वह एक भी पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके थे।

    निराश 

    ये बड़े नाम भी जल्दी हुए आउट 

    मुंबई की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे के ही साथी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 7 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व करने वाले रुतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए।

    दिल्ली क्रिकेट टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    यशस्वी जायसवाल

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    रोहित शर्मा

    क्या रोहित शर्मा को एडिलेड टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए? जानिए कैसे हैं आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    एडिलेड टेस्ट: रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, नहीं करेंगे सलामी बल्लेबाजी  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में लगाया केवल एक अर्धशतक, जानिए निराशाजनक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल, जानिए आलोचकों ने क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: फाइनल में मुंबई ने बढ़ाया जीत की ओर कदम, रोचक रहा चौथा दिन मुंबई क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: अक्षय वाडकर ने लगाया बेहतरीन शतक, जानिए उनके आंकड़े  विदर्भ क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुंबई ने विदर्भ को हराते हुए 42वीं बार जीता खिताब मुंबई क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: जानिए सर्वाधिक रन, विकेट और टूर्नामेंट के अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट के आंकड़े

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: जोमेल वारिकन ने पहले टेस्ट में झटके 10 विकेट, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड   पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी के किसी एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स विजय हजारे ट्रॉफी
    शाकिब अल हसन बुरी तरह से फंसे, इस मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट  शाकिब अल हसन

    यशस्वी जायसवाल

    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार चौथे टेस्ट में बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल पहले 8 टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, गावस्कर को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 12वें स्थान पर पहुंचे, ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा ICC रैंकिंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025