NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2023-24: शाई किशोर ने लिए 5 विकेट, रोचक रहा क्वार्टर फाइनल का पहला दिन
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: शाई किशोर ने लिए 5 विकेट, रोचक रहा क्वार्टर फाइनल का पहला दिन
    साई किशोर ने लिए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@TNCACricket)

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: शाई किशोर ने लिए 5 विकेट, रोचक रहा क्वार्टर फाइनल का पहला दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 23, 2024
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार (23 फरवरी) से शुरू हो गए। पहले दिन विदर्भ क्रिकेट टीम के अथर्व तायडे और मुंबई क्रिकेट टीम के मुशीर खान ने शतक लगाए।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में तमिलनाडु क्रिकेट टीम से साईं किशोर ने 5 विकेट अपने नाम किए।

    इनके अलावा भी कुछ खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया।

    आइए क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    विदर्भ बनाम कर्नाटक 

    अथर्व तायडे के शतक से विदर्भ की अच्छी शुरुआत

    नागपुर में खेले जा रहे पहले क्वार्टर फाइनल में अथर्व तायडे के शतक (109) की मदद से विदर्भ ने अपनी पहली पारी में दिन के खेल की समाप्ति तक 261/3 का स्कोर बनाया।

    अथर्व के अलावा वाईवी राठौड़ ने 93 रन की पारी खेली। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 184 रन की बड़ी साझेदारी भी की।

    कर्नाटक की ओर से विदवथ कवरप्पा, हार्दिक राज और कौशिक वी ने 1-1 विकेट लिए।

    मुंबई बनाम बड़ौदा

    मुंबई से मुशीर ने लगाया शतक

    दूसरे क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के विरुद्ध मुंबई से मुशीर ने शतक लगाते हुए पारी को संभाला। अपना चौथा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे मुशीर का ये पहला शतक (128*) रहा।

    पहले दिन के स्टम्प तक मुंबई ने अपनी पहली पारी में 248/5 का स्कोर बनाया। फिलहाल मुशीर के साथ-साथ हार्दिक तामोरे (30*) क्रीज पर बने हुए हैं।

    बड़ौदा की ओर से भार्गव भट्ट ने 4 विकेट अपने नाम किए।

    सौराष्ट्र बनाम तमिलनाडु 

    साई किशोर की बदौलत सौराष्ट्र की पारी 183 रन पर सिमटी

    तीसरे क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र की पहली पारी 183 रन सिमट गई। सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई ने 83 रन की पारी खेली। उनके अलावा मध्य क्रम में प्रेरक मांकड़ 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुभवी चेतेश्वर पुजारा ने 2 रन बनाए।

    तमिलनाडु से किशोर ने 66 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए।

    पहले दिन के खेल की समाप्ति तक तमिलनाडु ने 23 रन बनाते हुए 1 विकेट गंवा दिया। फिलहाल तमिलनाडु की टीम 160 रन से पीछे है।

    जानकारी

    साई किशोर की रणजी ट्रॉफी 2023-24 में जोरदार फॉर्म जारी

    बाएं हाथ के स्पिनर किशोर रणजी ट्रॉफी 2023-24 में फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस सीजन में 13 पारियों में 19.9 की औसत से 43 विकेट लिए हैं। उनके बाद पुडुचेरी के आकाश यादव (41) और महाराष्ट्र के हितेश वालुंज (41) हैं।

    मध्य प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश

    मध्य प्रदेश की पारी लड़खड़ाई

    चौथे क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए हैं।

    मध्य प्रदेश से यश दुबे (64) और हिमांशु मंत्री (49) की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने निरंतर अपने विकेट गंवाए।

    आंध्र प्रदेश की ओर से केवी शशिकांत सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 37 रन देते हुए 4 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    मुशीर खान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: रवि बिश्नोई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  दिल्ली क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: शिवम दुबे ने लगाया प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    रणजी ट्रॉफी 2024: शिवम दुबे ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल शिवम दुबे

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024: तिलक वर्मा ने जड़ा इस सीजन का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्राॅफी: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: निकिन जोस ने प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर IPL 2024
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा  रोहित शर्मा
    WPL 2024: इन 5 विदेशी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी नजरें विमेंस प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत IPL 2024 में वापसी के लिए तैयार, दिल्ली कैपिटल्स की करेंगे कप्तानी- रिपोर्ट ऋषभ पंत

    मुशीर खान

    अंडर-19 विश्व कप 2024: मुशीर खान ने मौजूदा संस्करण में लगाया अपना दूसरा शतक अंडर-19 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025