LOADING...
रहमत शाह ने रचा इतिहास, टेस्ट में 1,000 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने 
रहमत शाह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है

रहमत शाह ने रचा इतिहास, टेस्ट में 1,000 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने 

Jun 07, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन हासिल की। रहमत को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 30 रन की जरूरत थी। उन्होंने यह आंकड़ा पार करते हुए ही अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

रन

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

रहमत अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने 12वें टेस्ट मैच में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया। इस दौरान उनकी औसत 45 से अधिक की रही है। रहमत ने टेस्ट करियर में 8 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 650 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी हैं, जिनके नाम 791 रन दर्ज हैं।

दोहरा

शाह जड़ चुके हैं दोहरा शतक 

शाह का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 234 रन है, जो उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में बनाया था। यह अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। पहले स्थान पर शहीदी हैं, जिन्होंने उसी मैच में 246 रन की पारी खेली थी। रहमत अफगानिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम सबसे अधिक 50+ स्कोर भी दर्ज है।

Advertisement