LOADING...
भारत बनाम अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज ने पूरे किए 2,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े
रहमानुल्लाह गुरबाज ने पूरे किए 2,000 वनडे रन

भारत बनाम अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज ने पूरे किए 2,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े

Jun 17, 2026
07:13 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 33 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की। पारी का 10वां रन बनाते ही उनके वनडे करियर में 2,000 रन पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले अफगानिस्तान के केवल 7वें बल्लेबाज बने हैं। आइए वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

सर्वाधिक

अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

अफगानिस्तान के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रहमत शाह के नाम दर्ज है, जिन्होंने 121 मैचों में 4,037 रन बनाए हैं। इस सूची में मोहम्मद नबी (3,771) दूसरे, मोहम्मद शहजाद (2,727) तीसरे, हशमतुल्लाह शाहिदी (2,501) चौथे, असगर अफगान (2,424) 5वें, नजीबुल्लाह जादरान (2,060) छठे और गुरबाज (2,031) 7वें पायदान पर हैं। गुरबाज अपनी इस पारी में 33 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के से 41 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है गुरबाज का वनडे करियर?

गुरबाज ने अपने वनडे करियर का आगाज साल 2021 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। उन्होंने अब तक 54 मैचों की इतनी ही पारियों में 38.32 की औसत और 90.35 की स्ट्राइक रेट से 2,031 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम 9 शतक और 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रन का रहा है। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 182 चौके और 79 छक्के भी अपने नाम किए हैं।

Advertisement