Page Loader
राफेल नडाल 18 साल बाद नहीं खेलेंगे फ्रेंच ओपन, अगले साल ले सकते हैं संन्यास
फ्रेंच ओपन नहीं खेलेंगे राफेल नडाल (तस्वीर: ट्विटर/@RafaelNadal)

राफेल नडाल 18 साल बाद नहीं खेलेंगे फ्रेंच ओपन, अगले साल ले सकते हैं संन्यास

May 18, 2023
09:43 pm

क्या है खबर?

दिग्ग्ज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चोट के चलते फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले नडाल 2005 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "2024 मेरे पेशेवर करियर का आखिरी साल हो सकता है। मैं 100 प्रतिशत नहीं कह सकता क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। यह एक निर्णय है, जो मेरा शरीर ले रहा है। दोबारा खेलने से पहले मैं छुट्टी ले रहा हूं।"

पुनरावृत्ति

ऑस्ट्रेलियन ओपन से भी बाहर हुए थे नडाल

2005 में नडाल ने अपने 19वें जन्मदिन से 2 दिन पहले फ्रेंच ओपन जीता था। नडाल ने 2003 में 17 साल की उम्र में विंबलडन में अपना ग्रैंड स्लैम डेब्यू किया था। वह जनवरी, 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर से बाहर हो गए थे। उन्हें सीधे सेटों में हार मिली थी। मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने नडाल को 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया था। इसी मैच के दौरान नडाल चोटिल हो गए थे।