LOADING...
US ओपन: चौथे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए राफेल नडाल
नडाल को मिली अहम मुकाबले में हार (तस्वीर: www.usopen.org)

US ओपन: चौथे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए राफेल नडाल

लेखन Neeraj Pandey
Sep 06, 2022
08:19 am

क्या है खबर?

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी फ्रांसेस टिफो ने बीती रात US ओपन में बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने चौथे राउंड के मैच में दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल को 6-4, 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है। रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम का पीछा कर रहे नडाल को इस साल पहली बार किसी मेजर में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

लेखा-जोखा

रोमांचक मुकाबले में टिफो को मिली जीत

टिफो ने निडर शुरुआत की थी और पहले सेट में 4-3 की बढ़त लेने के बाद उसे अपने नाम किया था। राफेल नडाल ने दूसरे सेट में वापसी की और इसे जीतते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में टिफो ने ब्रेक प्वाइंट लेते हुए क्राउड को खुश होने का मौका दिया बैकहैंड के साथ इसे अपने नाम किया। चौथे सेट में नडाल 3-1 से आगे थे, लेकिन टिफो ने वापसी करते हुए इसे अपने नाम किया।

सफर

US ओपन में ऐसा रहा नडाल का सफर

नडाल ने पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकिता के खिलाफ 6-4, 2-6, 3-6, 3-6 से जीत हासिल की थी। दूसरे राउंड में उन्होंने इटली के फैबियो फोग्निनि को हराया था। इस मैच को भी उन्होंने चौथे सेट में जाकर अपने नाम किया था। तीसरे राउंड में उनका सामना फ्रेंच खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट से हुआ था और इस मैच को नडाल ने आसानी से अपने नाम किया था। नडाल ने सीधे सेटों में मैच जीता था।

Advertisement

2022

इस साल शानदार रहा नडाल का प्रदर्शन

जून की शुरुआत में नडाल ने रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। फ्रेंच ओपन में नडाल कोई फाइनल नहीं हारे हैं। नडाल सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था। विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद वह चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे।

Advertisement

ग्रैंड स्लैम

सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं नडाल

पिछले महीने की शुरुआत में नडाल ने रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। नडाल ने 36 साल की उम्र में इस खिताब को 14वीं बार अपने नाम किया है। फ्रेंच ओपन में नडाल कोई फाइनल नहीं हारे हैं। नडाल सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।

Advertisement