
राफेल नडाल को पैर में लगी चोट, लगभग दो महीने तक कोर्ट से रहेंगे दूर
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में हार झेलने के दौरान राफेल नडाल चोटिल हुए थे और अब वह लगभग दो महीने तक कोर्ट से दूर रहेंगे। 36 साल के खिलाड़ी के बाएं पैर का MRI स्कैन कराया गया था जिसमें उनकी चोट की गंभीरता का पता चला है। पिछले सीजन विंबलडन के बाद भी वह चोट के कारण लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहे थे। उस समय उन्हें शरीर के अलग-अलग अंगों में समस्याएं आई थीं।
उपलब्धि
सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं नडाल
पिछले साल नडाल ने रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। नडाल ने 36 साल की उम्र में इस खिताब को 14वीं बार अपने नाम किया था। नडाल सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। नडाल ने पिछले साल विंबलडन सेमीफाइनल का मैच चोट के चलते छोड़ दिया था। इसके बाद US ओपन के चौथे राउंड में उन्हें हार मिली थी।