NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रचिन रविंद्र अक्टूबर के लिए चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मंथ', पहली बार मिला यह सम्मान 
    अगली खबर
    रचिन रविंद्र अक्टूबर के लिए चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मंथ', पहली बार मिला यह सम्मान 
    रचिन रविंद्र को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    रचिन रविंद्र अक्टूबर के लिए चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मंथ', पहली बार मिला यह सम्मान 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 10, 2023
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र को इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अक्टूबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है। उन्हें पहली बार ये सम्मान मिला है।

    इस खिलाड़ी ने बीते महीने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने ये पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के क्विंटन डिकॉक और भारतीय क्रिकेट टीम के जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम किया है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    कैसा रहा है रचिन का अक्टूबर महीने में प्रदर्शन?

    न्यूजीलैंड की युवा सनसनी रचिन ने अपने पहले विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने अक्टूबर महीने में 6 मैचों में 81.20 की औसत से 406 रन बनाए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में ही इस खिलाड़ी ने नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी।

    रचिन ने इसके बाद खूब सुर्खियां बटोरीं और फिर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 116 रन की एक और जोरदार पारी खेली थी।

    आंकड़े

    विश्व कप 2023 में कैसा रहा है रचिन का प्रदर्शन?

    रचिन इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।उनकी स्ट्राइक रेट 108.44 की रही है।

    इस खिलाड़ी ने विश्व कप 2023 में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन रहा है। रचिन इस दौरान 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

    खिलाड़ी

    अक्टूबर महीने में कैसा रहा है बुमराह और डिकॉक का प्रदर्शन?

    बुमराह ने अक्टूबर महीने में 14 विकेट झटके हैं। उन्होंने विश्व कप 2023 में प्रति ओवर सिर्फ 3.91 रन दिए हैं।

    बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब आया जब उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ 39 रन देकर 4 विकेट झटके।

    डिकॉक ने अक्टूबर के महीने में 431 रन बना दिए थे। इस दौरान उन्होंने 3 शानदार शतक लगाए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक जड़ा था।

    करियर

    कैसा रहा है रचिन का वनडे करियर?

    रचिन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ मार्च, 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक 21 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 47.12 की औसत से 754 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 21 मैच में 5.91 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/60 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रचिन रविंद्र
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    रचिन रविंद्र

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े डेरिल मिचेल
    रचिन रविंद्र ने खेली एक और शानदार पारी, विश्व कप 2023 में बनाया तीसरा 50+ स्कोर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: केन विलियमसन की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: जसप्रीत बुमराह की पावरप्ले में है सबसे बेहतरीन इकॉनमी, जानिए आंकड़े जसप्रीत बुमराह
    बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप में लगाया पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  बेन स्टोक्स
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दिया 340 का लक्ष्य, स्टोक्स का शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड: क्रिस वोक्स ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अक्टूबर के लिए जसप्रीत बुमराह समेत इन खिलाड़ियों को मिला नामांकन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023: इस सीजन में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश को लगा झटका, शाकिब अल हसन बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025