
प्रो कबड्डी लीग 2019: विकास कंडोला और शानदार डिफेंस की बदौलत हरियाणा ने बेंगलुरु को हराया
क्या है खबर?
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) ने बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) को 33-30 के अंतर से हरा दिया है।
पहले हाफ की समाप्ति तक बेंगलुरु 1 प्वाइंट से हरियाणा पर बढ़त ले चुका था।
बेंगलुरु के कप्तान रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन का अपना पहला सुपर टेन लगाया।
हरियाणा के लिए स्टार रेडर विकास कंडोला ने भी सुपर टेन लगाया।
पहला हाफ
पहले हाफ में बेहद करीबी रहा मुकाबला
पहले हाफ में मुकाबला इकना करीबी रहा कि हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमों के बीच केवल 1 प्वाइंट का अंतर था।
रोहित कुमार ने बेंगलुरु के लिए 8 तो वहीं विकास कंडोला ने हरियाणा के लिए 5 रेडिंग प्वाइंट हासिल किए।
11वें मिनट में हरियाणा ऑल आउट हुई तो वहीं पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले बेंगलुरु भी ऑल आउट हुई।
जानकारी
रोहित कुमार ने पूरे किए 600 रेड प्वाइंट
बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रोहित कुमार ने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ अपने प्रो कबड्डी लीग करियर के 600 रेड प्वाइंट पूरे किए। रोहित ने 77वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
जीत
विकास कंडोला और विकास काले ने दिलाई हरियाणा को जीत
अनफिट होने के कारण शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले विकास कंडोला ने धमाकेदार तरीके से वापसी की है औऱ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 12 प्वाइंट हासिल करके विकास ने इस सीजन तीसरे मैच में अपना दूसरा सुपर टेन लगाया।
डिफेंडर विकास काले ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई फाइव लगाते हुए कुल 6 टैकल प्वाइंट हासिल किए।
विनय ने भी 5 रेडिंग प्वाइंट हासिल किए।
बेंगलुरु बुल्स
बेकार गया रोहित-पवन का प्रदर्शन
बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रोहित कुमार ने रंग में वापसी करनी शुरु कर दी हैै और हरियाणा के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
रोहित ने पहले हाफ में ही 8 प्वाइंट हासिल किए थे और फिर दूसरे हाफ में अपना सुपर टेन पूरा किया।
12 प्वाइंट हासिल करने वाले रोहित का यह इस सीजन पहला सुपर टेन है। इसके अलावा पवन सहरावत ने भी 7 प्वाइंट हासिल किए।