प्रो कबड्डी लीग 2019: बंगाल वारियर्स बनाम यू मुंबा मुकाबले का प्रीव्यू, Dream 11 और प्रेडिक्शन
क्या है खबर?
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में आज बंगाल वारियर्स (Bengal Warriors) और यू मुंबा (U Mumba) के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
बंगाल ने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं तो वहीं 2 में उन्हें हार मिली है। मुंबा ने 6 मुकाबलों में से 3 जीते हैं और 3 में उन्हें हार मिली है।
अंक तालिका में मुंबा चौथे तो वहीं बंगाल सातवें नंबर पर काबिज है।
मुकाबले की अहम बातें, खिलाड़ी जिन पर होंगी निगाहें और Dream 11.
बंगाल वारियर्स
बंगाल की रेडिंग और डिफेंस दोनों है मजबूत
बंगाल वारियर्स के पास रेडिंग में कप्तान मनिंदर सिंह और के प्रपंजन के रूप में दो बेहतरीन रेडर्स हैं।
इसके अलावा ऑलराउंडर मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श ने भी रेडिंग में शानदार काम किया है।
डिफेंस में बलदेव सिंह लगातार आग उगल रहे हैं और उनका साथ देने के लिए अनुभवी जीवा कुमार भी मौजूद हैं।
इस सीजन अब तक बंगाल को भले ही मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिले हैं, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
यू मुंबा
मुंबा को देना होगा अपना सर्वश्रेष्ठ
यू मुंबा ने इस सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है और टीम कभी मजबूत तो कभी साधारण नजर आई है।
कप्तान और स्टार डिफेंडर फज़ल अत्राचली अब तक रंग में नहीं आ सके हैं और 6 मैचों में उनके नाम एक भी हाई फाइव नहीं है।
रेडिंग में अभिषेक सिंह अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सुरेन्दर सिंह ने डिफेंस में अब तक सबसे बेहतरीन काम किया है।
Dream 11
Bengal Warriors vs U Mumba: Dream 11 and prediction
रेडर्स: अभिषेक सिंह और मनिंदर सिंह।
ऑलराउंडर्स: संदीप नरवाल और मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।
डिफेंडर्स: बलदेव सिंह (कप्तान), सुरेन्दर सिंह (उप-कप्तान) और नवीन नरवाल।
इस मुकाबले के लिए हमारा प्रेडिक्शन है कि बंगाल को मुंबा पर जीत मिलेगी।
बंगाल बनाम मुंबा मुकाबले को गुरुवार शाम 07:30 बजेे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है।
इसके अलावा इसे हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है।