Page Loader
प्रो कबड्डी लीग 2021-22: बेंगलुरु बुल्स की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
बेंगलुरु बुल्स की टीम

प्रो कबड्डी लीग 2021-22: बेंगलुरु बुल्स की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Dec 18, 2021
08:00 am

क्या है खबर?

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर से होनी है, जिसमें बेंगलुरु बुल्स अपना पहला मुकाबला यू मुम्बा के खिलाफ खेलेगी। पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले पवन कुमार सहरावत से टीम को जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने PKL-7 में 18 सुपर-10 अपने नाम किए थे। इस बीच बेंगलुरु की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

ऐसा रहा है बेंगलुरु का प्रदर्शन

बेंगलुरु बुल्स ने अब तक खेले गए अपने सात सीजन में कुल 130 मैच खेले हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 60 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम को 62 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा आठ मैच ड्रा रहे हैं । बेंगलुरु की टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत यूपी योद्धा के खिलाफ दर्ज की है, जब बेंगलुरु ने यूपी को 64-24 से हराया था।

जानकारी

ऐसा है बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड

रेडर: बंटी, डोंग जियोन ली, अबुल फजल मगसूदलू, चंद्रन रंजीत, दीपक नरवाल, जीबी मोरे, नसीब, पवन सहरावत और रोहित सांगवान। डिफेंडर: मयूर कदम, मोहित सहरावत, महेन्दर सिंह, सौरभ नांदल, अमित शेरोन, अंकित और विकास।

कार्यक्रम

बेंगलुरु बुल्स का कार्यक्रम

22 दिसंबर: बेंगलुरु बुल्स बनाम यू मुम्बा। 24 दिसंबर: बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवाज। 26 दिसंबर: बेंगलुरु बुल्स बंगाल वॉरियर्स। 30 दिसंबर: बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा। 01 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स तेलुगु टाइटन्स। 02 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स बनाम पुणेरी पल्टन। 06 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स। 09 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा। 12 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स बनाम दबंग दिल्ली। 14 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात। 16 जनवरी: बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स।

प्रदर्शन

पिछले सीजन में इन खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

बेंगलुरु बुल्स के युवा रेडर पवन सहरावत ने पिछले सीजन में 346 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे और PKL-7 के सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाले खिलाड़ी बने थे। इस बीच उन्होंने 13 सुपर रेड भी लगाई थी। वहीं बेंगलुरु के सबसे सफल डिफेंडर महेंदर सिंह बने थे, जिन्होने 61 पॉइंट्स लिए थे। बेंगलुरु ने अपने इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए इन्हे अपने साथ बरकरार रखा है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में बेंगलुरु बुल्स की टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत सकी है। PKL-6 में बेंगलुरु ने गुजरात लायंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके अलावा दूसरे सीजन में बेंगलुरु उपविजेता रही थी।