LOADING...
इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए प्रिया पूनिया टीम में शामिल
प्रिया पूनिया को मिला मौका (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए प्रिया पूनिया टीम में शामिल

Jul 09, 2026
09:45 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 जुलाई से इकलौता टेस्ट मैच खेलना है। लॉर्ड्स में होने वाले इस मैच से भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल बाहर हो गई है। वह चोट के चलते इस टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अब उनकी जगह पर प्रिया पूनिया को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (9 जुलाई) को यह जानकारी दी है।

बयान 

प्रतिका के दाएं घुटने के पास लगी है चोट

BCCI ने बयान जारी करते हुए कहा, "टॉन्टन में इंग्लैंड-A के खिलाफ भारत-A के दूसरे वनडे मैच के दौरान प्रतिका के दाहिने घुटने के पास चोट लग गई थी और वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच तक ठीक नहीं हो पाएंगी। इसलिए उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है।" प्रिया ने हाल ही में इंग्लैंड-A के खिलाफ खत्म हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत-A के लिए 3 मैचों में 171 रन बनाए थे।

टीमें 

दोनों टीमों के स्क्वाड पर एक नजर

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: नेट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स और इस्सी वोंग। लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सायली सातघरे और स्नेह राणा।

Advertisement