NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी: नॉकआउट मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी करेंगे पृथ्वी शॉ
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी: नॉकआउट मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी करेंगे पृथ्वी शॉ

    विजय हजारे ट्रॉफी: नॉकआउट मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी करेंगे पृथ्वी शॉ

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 02, 2021
    12:46 pm

    क्या है खबर?

    भारत की प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी इस समय खेला जा रहा है, जिसमें अब तक मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे।

    अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं, जिस कारण से वह विजय हजारे ट्रॉफी के बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे।

    ऐसे में नॉकऑउट मुकाबलों में मुंबई की कमान पृथ्वी शॉ संभालते हुए नजर आएंगे।

    जानकारी

    अय्यर, शार्दुल और सूर्यकुमार हुए मुंबई की टीम से रिलीज

    अय्यर के अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी मुंबई की टीम से रिलीज किए गए हैं।

    बता दें सूर्यकुमार को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है।

    ऐसे में मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा पृथ्वी शॉ के कंधो पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

    उन्हें कप्तानी का अच्छा अनुभव रहा है। पृथ्वी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने साल 2018 में विश्व कप जीता था।

    दोहरा शतक

    पृथ्वी ने पुडुचेरी के खिलाफ लगाया था दोहरा शतक

    विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ हुए लीग स्टेज मैच में भी पृथ्वी कप्तानी करते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने उस मैच में 142 गेंदों में 27 चौकों और चार छक्के की मदद से अपने लिस्ट-A करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।

    सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने 152 गेंदों में 227* रनों की पारी खेली थी। उनके द्वारा खेली गई यह पारी लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे बड़ी कप्तानी पारी बनी है।

    लेखा-जोखा

    विजय हजारे में शानदार फॉर्म में हैं पृथ्वी

    पृथ्वी ने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए थे। उस मैच में मुंबई ने दिल्ली पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

    अपने दूसरे मैच में पृथ्वी ने महाराष्ट्र के खिलाफ 34 रन बनाए थे।

    पुडुचेरी के खिलाफ उन्होंने 152 गेंदों में 227* रन बनाए, जो कि विजय हजारे में सर्वाधिक निजी स्कोर है।

    अपने चौथे मैच में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 36 रन और पांचवे मैच में हिमाचल के खिलाफ दो रन बनाए थे।

    विजय हजारे ट्रॉफी

    मुंबई की टीम रही है अजेय

    विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में मुंबई की टीम अब तक अजेय रही है और टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी पांचो मैच जीतकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया है।

    पहला मैच- दिल्ली को 7 विकेट से हराया।

    ​दूसरा मैच- महाराष्ट्र को 6 विकेट से हराया।

    ​तीसरा मैच- पुदुचेरी को 233 रनों से हराया।

    चौथा मैच- राजस्थान को 67 रनों से हराया।

    ​पांचवा मैच- हिमाचल प्रदेश को 200 रनों से हराया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    पृथ्वी शॉ
    विजय हजारे ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी: 50 ओवर के मैच में पृथ्वी शॉ ने लगाया दोहरा शतक पृथ्वी शॉ
    डे-नाइट टेस्ट: फील्डिंग में बेन स्टोक्स ने किया था लार का इस्तेमाल​, अंपायर ने दी चेतावनी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    डे-नाइट टेस्ट: भारत की पहली पारी 145 रनों पर सिमटी, रूट ने झटके पांच विकेट खेलकूद
    जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं राशिद खान, PSL में हुए चोटिल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    पृथ्वी शॉ

    भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी शॉ क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम को झटका, चोटिल शॉ हुए सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा क्रिकेट समाचार
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    चोट के बाद मैदान पर पृथ्वी शॉ की वापसी, टी-20 में मचाएंगे धमाल मुंबई

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन करवाएगी BCCI, नहीं हो सकेगी रणजी ट्रॉफी BCCI
    18 फरवरी से इन मैदानों पर शुरू हो सकती है विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की टीम हुई घोषित, समर्थ बने कप्तान क्रिकेट समाचार
    20 फरवरी से शुरु होगी विजय हजारे ट्रॉफी, जारी किया गया कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025