NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी: 50 ओवर के मैच में पृथ्वी शॉ ने लगाया दोहरा शतक
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी: 50 ओवर के मैच में पृथ्वी शॉ ने लगाया दोहरा शतक

    विजय हजारे ट्रॉफी: 50 ओवर के मैच में पृथ्वी शॉ ने लगाया दोहरा शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 25, 2021
    01:46 pm

    क्या है खबर?

    विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-D के मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक (227*) लगाया है।

    जयपुर में खेले जा रहे 50 ओवर के मैच में पृथ्वी ने पुडुचेरी के खिलाफ महज 142 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका लिस्ट-A करियर में पहला दोहरा शतक है।

    पहले खेलते हुए मुंबई ने 457/4 का स्कोर बनाया है।

    एक नजर डालते हैं उनकी पारी पर।

    बल्लेबाजी

    सिर्फ 142 गेंदों में लगाया दोहरा शतक

    पुडुचेरी के खिलाफ पृथ्वी ने सिर्फ 27 गेंदों में 50 रनों का आंकड़ा छू लिया और फिर 65 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और एक छक्के भी लगाए थे।

    इसके बाद उन्होंने अपनी शतकीय पारी को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया।

    पृथ्वी ने 142 गेंदों में 27 चौकों और चार छक्के की मदद से लिस्ट-A करियर में पहला दोहरा शतक पूरा किया।

    लेखा-जोखा

    विजय हजारे में शानदार फॉर्म में हैं पृथ्वी

    विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पहले मैच में भी पृथ्वी ने शतक जड़ा था।

    उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए थे। उस मैच में मुंबई ने दिल्ली पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

    अपने दूसरे मैच में पृथ्वी ने महाराष्ट्र के खिलाफ 34 रन बनाए थे। उस मुकाबले में मुंबई ने छह विकेट से जीत हासिल की।

    पुडुचेरी के खिलाफ उन्होंने 152 गेंदों में 227* रन बनाए, जो कि विजय हजारे में सर्वाधिक निजी स्कोर है।

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार ने भी जड़ा शतक

    मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 58 गेंदों में 133 रनों की तेज पारी खेली। इस बीच उन्होंने 22 चौके और चार छक्के भी लगाए।

    सूर्यकुमार ने अपने लिस्ट-A करियर का सिर्फ तीसरा शतक 50 गेंदों में पूरा किया था।

    जब टीम का स्कोर 211/2 था, तब सूर्यकुमार ने पृथ्वी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया था।

    बल्लेबाजी

    मुंबई ने बनाया बड़ा स्कोर

    गुरुवार को जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई ने पृथ्वी (227* रन, 152 गेंद) के दोहरे शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 457 रन बनाए हैं।

    बता दें नियमित श्रेयस अय्यर के गैरमौजदूगी में पृथ्वी शॉ इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

    उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी (133 रन) खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे (56) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

    जानकारी

    मुंबई ने बनाया सर्वाधिक टीम स्कोर का ये रिकॉर्ड

    मुंबई का 457/4 का स्कोर भारतीय जमीं पर 50 ओवर क्रिकेट में सर्वाधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मुंबई में 438/4 का स्कोर बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    पृथ्वी शॉ
    विजय हजारे ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों को खरीदा, अब ऐसी है पूरी टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने छह खिलाडियों को खरीदा, अब ऐसी है पूरी टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदे आठ खिलाड़ी, अब ऐसी है पूरी टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे शाकिब​ अल हसन इंडियन प्रीमियर लीग

    पृथ्वी शॉ

    भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी शॉ क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम को झटका, चोटिल शॉ हुए सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा क्रिकेट समाचार
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    चोट के बाद मैदान पर पृथ्वी शॉ की वापसी, टी-20 में मचाएंगे धमाल मुंबई

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन करवाएगी BCCI, नहीं हो सकेगी रणजी ट्रॉफी BCCI
    18 फरवरी से इन मैदानों पर शुरू हो सकती है विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की टीम हुई घोषित, समर्थ बने कप्तान क्रिकेट समाचार
    20 फरवरी से शुरु होगी विजय हजारे ट्रॉफी, जारी किया गया कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025