NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक
    पृथ्वी शॉ ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 10, 2023
    11:11 am

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ शानदार शतक लगा लिया है।

    यह मौजूदा सीजन में उनका पहला शतक है। इससे पहले वह अपने चार मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके थे।

    आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी का यह फर्स्ट-क्लास करियर का 12वां शतक है। उन्होंने महज 107 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया है।

    लेखा-जोखा

    मौजूदा सीजन में पृथ्वी के बल्ले से निकला पहला शतक

    मौजूदा सीजन में आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने पहले मैच में 13 और 6 के स्कोर किए थे। इसके बाद दूसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ अपनी इकलौती पारी में 19 रन बनाए थे।

    अपने तीसरे मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने 68 रन बनाए थे।

    इसके बाद तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने 35 और 15 के स्कोर किए थे।

    जानकारी

    दोहरे शतक के करीब पृथ्वी

    पृथ्वी ने पहले दिन असम के खिलाफ 65.5 ओवरों के बाद नाबाद 183 रन बना लिए हैं। मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 295 का स्कोर बना लिया है और बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हैं।

    घरेलू क्रिकेट

    घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

    पृथ्वी 17 साल की उम्र में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

    उनके नाम रणजी ट्रॉफी इतिहास में (रवि शास्त्री और राजेश बोरा के बाद) तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी ने 18 साल की उम्र तक पांच प्रथम श्रेणी शतक जड़ दिए थे। इस उम्र में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (7) ने ही लगाए हैं।

    आंकड़े

    शानदार चल रहा है पृथ्वी का घरेलू करियर

    पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी 2016-17 के सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था।

    दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पहले मैच की दूसरी पारी में शतक (120) बनाया था, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

    उन्होंने 41 मैचों 12 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3,400 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    उन्होंने लिस्ट-A और टी-20 में क्रमशः 2,627 और 2,401 रन बनाए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर

    पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय करियर

    पृथ्वी ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने पहले दिन ही 154 गेंदों में 134 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने अब तक पांच टेस्ट में 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने छह वनडे खेल लिए हैं, जिसमें 31.50 की औसत से 189 रन अपने नाम किए हैं।

    वह फ़िलहाल भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    पृथ्वी शॉ
    घरेलू क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: मनन वोहरा ने लगाया आठवां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़ क्रिकेट समाचार
    नेहाल वढेरा ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच में लगाया शतक, खेल चुके हैं 578 रनों की पारी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: रोहन प्रेम ने लगाया 13वां शतक, गोवा के खिलाफ केरल की अच्छी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: कुनाल महाजन ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़ क्रिकेट समाचार

    पृथ्वी शॉ

    भुवनेश्वर कुमार की सर्जरी रही सफल, इस बड़े टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी क्रिकेट समाचार
    चोट के कारण शिखर धवन का न्यूजीलैंड जाना मुश्किल, जल्ह हो सकता है रिप्लेसमेंट का ऐलान शिखर धवन
    न्यूजीलैंड दौरा: वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम घोषित, चोटिल धवन के विकल्प की हुई घोषणा शिखर धवन
    कप्तान कोहली ने किया ऐलान- वनडे में राहुल नहीं करेंगे ओपनिंग, यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू विराट कोहली

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने जयदेव उनादकट जयदेव उनादकट
    रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के रवि तेजा ने लिए 5 विकेट, 135 पर सिमटी आंध्र प्रदेश रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: आशुतोष सिंह ने लगाया शतक, कर्नाटक के खिलाफ छत्तीसगढ़ को संकट से निकाला रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया बेहतरीन शतक, दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अर्शदीप सिंह पर बरसे कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- किसी भी फॉर्मेट में नो-बॉल फेंकना है अपराध भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    अर्शदीप सिंह की रिकॉर्ड नो बॉल पर आई दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा दिनेश कार्तिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025