Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, जानिए क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, जानिए क्या कहा

Aug 09, 2026
08:16 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश का परचम लहराकर लौटे भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं से अपने दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को खेल को लेकर एक मूल मंत्र भी दिया।

तारीफ

खिलाड़ियों ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के साथ हुई इस बातचीत की एक बेहद खुशनुमा वीडियो रील साझा की।

इसमें स्वर्ण पदक विजेता महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर बेहद उत्साह में कहती हैं, "हेलो फ्रेंड्स, आज हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट्स को हमारे माननीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है और हमें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वह बहुत ही विनम्र हैं। सर आप भी कुछ बोलें।"

संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया अहम संदेश

वीडियो में साक्षी के आग्रह के बाद प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, "जो खेलेगा, वो खिलेगा। ऑलवेज चीयर फॉर भारत!"

इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर पूरे जोश में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

बता दें कि इस साल राष्ट्रमंडल खेल भारतीय खेलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इसमें कुश्ती, बैडमिंटन, निशानेबाजी और हॉकी शामिल नहीं थे।

इसके बावजूद, भारतीय एथलीटों ने मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा-स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया को चौंका दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

पदक

भारत ने जीते कुल 39 पदक

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कुल 39 पदक अपने नाम किए है। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे ज्यादा 10 पदक (7 स्वर्ण और 3 रजत) बॉक्सिंग में मिले हैं।

भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत के लिए पुरुष एथलीट्स ने 23 पदक हासिल किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।

महिला एथलीट्स ने 16 पदक (8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य) जीते हैं।

ADVERTISEMENT