Loading...
प्रतिका रावल इंग्लैंड के वनडे कप में खेलेंगी, वारविकशायर बियर्स के साथ किया करार
प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलती हुई नजर आएंगी (फाइल तस्वीर)

प्रतिका रावल इंग्लैंड के वनडे कप में खेलेंगी, वारविकशायर बियर्स के साथ किया करार

Jul 28, 2026
10:09 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी प्रतिका रावल इंग्लैंड के वनडे कप में खेलती नजर आएंगी। उन्होंने 2026 सत्र के अंत तक वारविकशायर बियर्स के साथ करार किया है। 25 वर्षीय बल्लेबाज 19 अगस्त से शुरू होने वाले वनडे कप के आगामी मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगी। प्रतिका चोट के कारण क्रिकेट से दूर थीं। वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सकी थीं।

चोट

ऐसी आई थी प्रतिका को चोट

प्रतिका को एक जुलाई को टॉनटन में इंग्लैंड-A के खिलाफ भारत-A के दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी।

अब वह वारविकशायर बियर्स के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

प्रतिका ने कहा कि वह वारविकशायर से जुड़कर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्लब के बारे में काफी अच्छी बातें सुनी हैं और टीम के साथ शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने टीम की हर संभव मदद करने की उम्मीद भी जताई।

बयान

इंग्लैंड में खेलने को लेकर उत्साहित हैं प्रतिका 

प्रतिका ने कहा कि इंग्लैंड में खेलकर खुद को परखना उनके लिए शानदार अनुभव होगा।

दुनिया के मशहूर क्रिकेट मैदानों में शामिल एजबेस्टन में खेलने को लेकर भी वह काफी उत्साहित हैं।

वहीं, वारविकशायर बियर्स फिलहाल वनडे कप की अंक तालिका में 5वें स्थान पर है।

टीम के तीसरे स्थान पर मौजूद डरहम से सिर्फ 2 अंक कम हैं। ऐसे में प्रतिका के जुड़ने से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

कोच

प्रतिका के जुड़ने का टीम ने किया स्वागत 

वारविकशायर बियर्स महिला टीम के मुख्य कोच अली मेडेन ने प्रतिका के टीम से जुड़ने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह टीम के लिए शानदार करार है और एजबेस्टन में प्रतिका का स्वागत करके वे काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा कि वनडे कप की अंक तालिका में टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके जैसी खिलाड़ी का जुड़ना टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत करेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम सत्र का अंत अच्छे प्रदर्शन के साथ करेगी।

ADVERTISEMENT

करियर

प्रतिका के वनडे करियर पर एक नजर

प्रतिका ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला साल 2024 में खेला था। उन्होंने अब तक 27 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 47.56 की औसत से 1,189 रन बनाने में सफल रहीं हैं।

उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154 रन रहा है।

साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 3 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 3 पारियों में 26.33 की औसत से 79 रन बनाने में सफल रहीं हैं।

ADVERTISEMENT