प्रतीका रावल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा पहला वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (61) खेली। यह उनके वनडे करियर का 9वां और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 57 गेंदों में पूरा किया। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय महिला टीम मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही प्रतीका की पारी और साझेदारी?
भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन पर 2 अहम झटके लग गए थे।
इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रतीका ने हरमनप्रीत कौर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 124 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने अपना बेहतरीन अर्धशतक भी पूरा किया।
वह अपनी पारी में 67 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों से 61 रन बनाकर आउट हुईं।
करियर
कैसा रहा है प्रतिका का वनडे करियर?
प्रतिका ने साल 2024 में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 29 मैच खेल चुकी हैं, जिसकी 28 पारियों में 51.92 की औसत और 84 की स्ट्राइक रेट से 1,350 रन बना चुकी हैं।
इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक के अलावा 3 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 154 रन का रहा है।
उन्होंने सीरीज के पहले वनडे में भी शानदार शतकीय पारी (100*) खेली थी।