LOADING...
WWE: कंपनी के पॉवर कपल सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने की सगाई, शेयर की तस्वीर

WWE: कंपनी के पॉवर कपल सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने की सगाई, शेयर की तस्वीर

लेखन Neeraj Pandey
Aug 23, 2019
04:51 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ महीनों से WWE के पॉवर कपल के रूप में मशहूर बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की और बताया कि उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ सगाई कर ली है। इस खबर के आते है रेसलिंग जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सोशल मीडिया

बैकी ने पोस्ट की सगाई के बाद की फोटो

द मैन के नाम से मशहूर बैकी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक फोटो पोस्ट की और बताया कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉलिंस से सगाई कर ली है। बैकी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन का सबसे खुशी वाला दिन। मेरे जीवन के बचे सभी दिनों के लिए।' अपनी इस पोस्ट में उन्होंने रॉलिंस को भी टैग किया।

ट्विटर पोस्ट

बैकी लिंच का ट्वीट

रिलेशनशिप

लगभग छह महीने से दोनों कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

बैकी और रॉलिंस पिछले 5-6 सालों से अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके रिलेशनशिप की कहानी ज़्यादा पुरानी नहीं है। इसी साल की शुरुआत में दोनों के रिलेशन में होने की अफवाहें उड़ी थीं और फिर रेसलमेनिया 35 के बाद दोनों ने रिलेशन में होने की बात स्वीकार भी कर ली थी। इसके बाद से दोनों को कंपनी ने स्टोरीलाइन में भी यूज किया था।

चैंपियन

फिलहाल कंपनी का फेस हैं दोनों रेसलर्स

एक तरफ जहां बैकी कंपनी के विमेंस डिवीजन का फेस हैं तो वहीं रॉलिंस मेंस डिवीजन में रॉ के फेस हैं। बैकी ने रेसलमेनिया मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउज़ी को हराकर रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। भले ही उन्होंने स्मैकडाउन चैंपियनशिप गंवा दी, लेकिन रॉ विमेंस चैंपियनशिप अभी भी उनके पास ही है। रॉलिंस ने रेसलमेनिया पर ब्रॉक लेसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी और अभी तक उसको डिफेंड करने में सफल रहे हैं।