WWE: जानिए, पहले कैसे दिखते थे और समय के साथ कितना बदले हैं आपके चहेते सुपरस्टार्स

यदि आप किसी खिलाड़ी को पसंद करते हैं तो उसे बूढ़ा होते नहीं देखना चाहेंगे क्योंकि यह काफी कष्ट देने वाली बात होती है। ठीक इसी तरह WWE फैंस अपने चहेते सुपरस्टार्स के बदलते रूप को देखना बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे। जिन सुपरस्टार्स को लड़ते देखकर हमने अपना बचपन बिताया है उन्हें इस तरह बदलते या फिर रिंग से दूर होते देखना हमें शायद ही बर्दाश्त हो। देखिए उन 5 मशहूर सुपरस्टार्स को जिनमें हुए हैं सबसे ज़्यादा बदलाव।
एक समय था जब ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स की जोड़ी के आते ही दर्शकों के बीच शोर का लेवल काफी ज़्यादा बढ़ जाता था। उस समय ट्रिपल एच को सबसे खतरनाक रेसलर्स में से एक माना जाता था। उनके लंबे बाल और बड़ा सा हथौड़ा ही उनकी पहचान थे। लेकिन फिलहाल के समय में ट्रिपल एच काफी ज़्यादा बदल चुके हैं। स्टेफनी मैकमैहन के पति गंजे हो चुके हैं और उन्होंने दाढ़ी रखनी भी शुरु कर दी है।
द रॉक Anoa'i परिवार के सबसे सफल रेसलर्स में से एक हैं और उन्होंने लंबे समय तक WWE पर राज किया है। हालांकि उन्होंने असली राज तो WWE छोड़ने के बाद शुरु किया। वह हॉलीवुड में काफी ज़्यादा सफल हुए और सबसे ज़्यादा वेतन पाने वाले एक्टर भी बने। जो बात सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली है वह यह है कि औसत रेसलर वाली बॉडी रखने वाले रॉक फिलहाल भीमकाय शरीर के मालिक हो चुके हैं।
46 वर्षीय बिग शो लगभग 25 साल से रेसलिंग में हैं। सात फीट लंबे बिग शो का वर्तमान समय में वजन 170 किलो से ज़्यादा है। हालांकि पिछले एक दशक से ज़्यादा के समय से रेसलिंग फैंस उन्हें इसी रूप में देखते आ रहे हैं लेकिन एक समय था जब बिग शो इतने भीमकाय नहीं थे। अपने शुरुआती दिनों में बिग शो इतने ज़्यादा भारी शरीर के नहीं थे लेकिन धीरे-धीरे वह भीमकाय बनते चले गए।
केन ने WWE के एटीट्यूड एरॉ को 90 के दशक में हिट कराने में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2000 की शुरुआत में भी केन ने WWE को काफी लोकप्रियता दिलाई थी। उन्हें एक सनकी इंसान के रूप में दिखाया गया था। शुरुआत में केन मास्क लगाकर रिंग में उतरते थे फिर कुछ सालों बाद उन्होंने मास्क उतार दिया। शुरुआत में केन बड़े बालों में दिखते फिर लंबे समय तक वह बिना बालों के दिखे।
48 वर्षीय क्रिस जेरिको प्रोफेशनल रेसलर, सिंगर, एक्टर और लेखक हैं। उन्होंने 1990 में ही अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था। WWE में 19 साल बिताने वाले जेरिको ने 2018 में ही कंपनी छोड़ी है लेकिन उसके पहले उन्होंने खूब ख्याति प्राप्त कर ली थी। हालांकि लगभग पिछले एक दशक से छोटे बालों में नजर आ रहे ज़ेरिको एक समय में लंबे बालों और रॉकस्टार जैसे लुक में नजर आते थे।