NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का करियर
    खेलकूद

    IPL 2020 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का करियर

    IPL 2020 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का करियर
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Mar 09, 2020, 08:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2020 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का करियर

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण का बिगुल बज गया है। IPL 2020 का पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर-अप चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जायेगा। IPL 2020 की नीलामी में सभी टीमों ने कुल 62 खिलाड़ियों को खरीदा था। कुछ खिलाड़ी जहां IPL 2020 में डेब्यू करेंगे, वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए यह उनका आखिरी सीज़न भी साबित हो सकता है। आइये जानें कौन हैं वो पांच खिलाड़ी।

    भारत के तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट

    पिछले दो सीज़न जयदेव उनादकट के लिए काफी खराब रहे हैं। IPL 2018 में उनादकट 15 मैचों में 11 विकेट ले सके थे। वहीं, IPL 2019 में भी उनादकट को सिर्फ 10 सफलता ही मिली थीं। उनादकट के इस प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL 2020 की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया था, लेकिन ऑक्शन में फिर राजस्थान ने उनादकट को तीन करोड़ रुपये में खरीद लिया। अब उनादकट को हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड मिलर

    IPL 2015 के बाद से डेविड मिलर का बल्ला इस लीग में खामोश रहा है। पिछले चार सीज़न में मिलर क्रमश: 213, 74, 83 और 161 रन ही बना सके हैं। मिलर के इस प्रदर्शन को देखते हुए KXIP ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था, लेकिन IPL 2020 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीद लिया। अब अगर मिलर IPL 2020 में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो यह उनका आखिरी सीज़न हो सकते हैं।

    भारतीय बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा

    IPL 2019 में रॉबिन उथप्पा ने काफी धीमी बल्लेबाज़ी की थी। उथप्पा ने 12 मैचों में सिर्फ 115.10 के स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए थे। उथप्पा के इस प्रदर्शन को देखते हुए KKR ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। लेकिन IPL 2020 की नीलामी में राज्सथान रॉयल्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीद लिया। अब अगर उथप्पा IPL 2020 में खुद को साबित नहीं करते हैं तो यह उनका आखिरी सीज़न साबित हो सकता है।

    इंग्लिश बल्लेबाज़ इयोन मोर्गेन

    IPL में कई टीमों के लिए खेल चुके इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर कैप्टन इयोन मोर्गेन 2017 के बाद अब इस लीग में खेलते दिखेंगे। IPL 2017 में मोर्गेन ने चार मैचों में 62 रन बनाए थे। IPL 2020 की नीलामी में मोर्गेन को कोलकाता ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अगर मोर्गेन IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उनका IPL करियर समाप्त हो सकता है। IPL के 52 मैचों में मोर्गेन के नाम 854 रन हैं।

    अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ मुरली विजय

    चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज़ मुरली विजय पिछले दो सीज़न में सिर्फ तीन मैच ही खेले हैं। IPL 2019 के दो मैचों में विजय ने 64 रन बनाए थे। CSK ने IPL 2020 के लिए विजय को रिटेन किया है। अगर विजय IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो यह उनका आखिरी सीज़न साबित हो सकता है। IPL के 103 मैचों में विजय के नाम दो शतकों के साथ 2,587 रन हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023