LOADING...
IPL इतिहास में 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते बिना सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
रवि बिश्नोई ने 78 मैच बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार

IPL इतिहास में 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते बिना सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

Apr 05, 2026
03:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 रन से हराते हुए दूसरी जीत दर्ज की। RR के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट चटकाकर पहली बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीता। यह उनका 79वां मैच था। वह बिना 'प्लेयर ऑफ द मैच' के तीसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। आइए IPL इतिहास में यह पुरस्कार जीते बिना सर्वाधिक मैच खेलने वालों पर नजर डालते हैं।

#1

स्टुअर्ट बिन्नी - 95 मैच

IPL इतिहास में 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते बिना सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी के नाम दर्ज है। उन्होंने लीग में 2009 में डेब्यू किया था। उसके बाद 2019 तक 3 टीमों के लिए 95 मैच खेले, लेकिन कभी यह पुरस्कार नहीं जीत पाए। इस दौरान उन्होंने 68 पारियों में 19.13 की औसत से 880 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 48 रन रहा। इसी तरह गेंदबाजी में उन्होंने 63 पारियों में 22 विकेट अपने नाम किए।

#2

सौरभ तिवारी - 93 मैच

इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरभ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस लीग में 2008 में डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2021 तक 4 टीमों के लिए कुल 93 मैच खेले, लेकिन कभी यह पुरस्कार नहीं जीत पाए। इस दौरान उन्होंने 74 पारियों में 28.73 की औसत और 120.09 की स्ट्राइक रेट से 1,494 रन बनाए। इसमें उन्होंने 8 अर्धशतक भी अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन का रहा।

Advertisement

#3

धवल कुलकर्णी - 92 मैच

इस सूची में पूर्व भारतीय गेंदबाज धवल कुलकर्णी तीसरे पायदान पर काबिज हैं। उन्होंने इस लीग में 2008 में डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2021 तक 3 टीमों के लिए कुल 92 मैच खेले, लेकिन कभी यह पुरस्कार नहीं जीत पाए। इस दौरान उन्होंने 92 पारियों में 28.76 की औसत और 8.30 की इकॉनमी रेट से 86 विकेट चटकाए। इसमें उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/14 विकेट का रहा।

Advertisement

#4

रवि बिश्नोई - 78 मैच

इस सूची में RR के स्पिनर बिश्नोई अब चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस लीग में 2020 में डेब्यू किया था। वह 3 टीमों के लिए कुल 78 मैच तक यह पुरस्कार नहीं जीत पाए थे। हालांकि, 79वें मैच में उन्होंने इस सूखे को खत्म कर दिया। वह अब 79 मैचों की 78 पारियों में 29.79 की औसत से 77 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/41 विकेट का रहा। यह उनका पहला ही 4 विकेट हॉल रहा है।

Advertisement