Loading...
टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले चौथे ऑलराउंडर बने हैं

टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाड़ी

Aug 18, 2026
09:50 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ उसकी पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किए। अपना दूसरा विकेट लेते ही उन्होंने अहम उपलब्धि हासिल कर ली। इस विकेट के साथ ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे हो गए। वह अब टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले केवल चौथे ऑलराउंडर हैं। आइए अन्य खिलाड़ियों पर भी नजर डाल लेते हैं।

#1

कपिल देव (भारत)

इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव सबसे ऊपर हैं। उनके नाम बतौर ऑलराउंडर सर्वाधिक रन के साथ सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है।

भारत के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने करियर का अंत 131 टेस्ट मैचों में 5,248 रन और 434 विकेट के साथ किया था।

उन्होंने अपने करियर में बल्लेबाजी में 8 शतक और 17 अर्धशतक जड़े थे।

इसी तरह गेंदबाजी में उनके नाम 23 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा दर्ज है।

#2

इयान बॉथम (इंग्लैंड)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी इयान बॉथम सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

इस महान ऑलराउंडर ने अपने टेस्ट करियर का समापन 102 मैचों में 5,200 रन और 383 विकेट के साथ किया था।

कई टेस्ट मैचों में अकेले दम पर जीत दिलाने वाले बॉथम ने बल्लेबाजी में 14 शतक और 22 अर्धशतक जड़े थे।

इसी तरह गेंदबाजी में 27 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/34 का रहा है।

ADVERTISEMENT

#3

डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड/ICC)

1997 और 2014 के बीच डेनियल विटोरी ने अपनी अविश्वसनीय बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी पारियों से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मजबूती प्रदान की।

ICC और न्यूजीलैंड के लिए खेले गए 113 टेस्ट मैचों में उन्होंने 34.36 के औसत से 362 विकेट लिए, जिनमें 20 बार 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है।

स्पिन गेंदबाजी के इस ऑलराउंडर ने 30 की औसत से 4,531 रन भी बनाए। उनके खाते में 6 शतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

#4

रविंद्र जड़ेजा (भारत)

इस सूची में अब जडेजा का नाम भी शामिल हो गया है।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 90 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 134 पारियों में लगभग 38 की औसत से 4,108 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

इसी गेंदबाजी में उन्होंने 25.07 की औसत और 2.59 की इकॉनमी से 351 विकेट चटकाए हैं।

इसमें 15 बार 5 विकेट हॉल भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/42 विकेट का रहा है।

ADVERTISEMENT