Loading...
PCB की पूर्व क्रिकेटरों को चेतावनी, बिना NOC विदेशी लीगों में खेलने पर लगेगा प्रतिबंध
PCB ने विदेशी लीगों में खेलने को लेकर क्रिकेटरों को चेतावनी दी है

PCB की पूर्व क्रिकेटरों को चेतावनी, बिना NOC विदेशी लीगों में खेलने पर लगेगा प्रतिबंध

Aug 05, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अनधिकृत विदेशी टूर्नामेंटों में भाग लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। इसके अलावा जाम्बिया में चल रही 20वीं एशियन लीजेंड्स लीग में अनिवार्य अनुमति प्राप्त किए बिना भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा भी की है। बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा गैर-मान्यता प्राप्त लीगों में खेलने वाले खिलाड़ियों पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा।

कारण

PCB के चेतावनी जारी करने का क्या रहा कारण?

PCB को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी जाम्बिया में चल रही 20वीं एशियन लेजेंड्स लीग टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

ICC ने इस टूर्नामेंट को गैर-मान्यता प्राप्त क्रिकेट आयोजन की श्रेणी में डाला है।

इसी तरह जाम्बिया क्रिकेट संघ (ZCU) ने भी इसे अपनी मंजूरी नहीं दी है, जिसके कारण इसमें भाग लेना नियमों का सीधा उल्लंघन है।

ऐसे में PCB ने सख्ती बरतते हुए खिलाड़ियों के लिए यह चेतावनी जारी की है।

कार्रवाई

नियमों के उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?

PCB ने नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 2 वर्षों तक किसी भी अन्य स्वीकृत विदेशी लीग या क्रिकेट आयोजन में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी नहीं करने की चेतावनी दी है।

इसी तरह प्रतिबंधित अवधि के दौरान ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में किसी भी प्रकार की कोचिंग, कप्तानी, मेंटरशिप, कंसल्टेंसी या अन्य किसी भी आधिकारिक जिम्मेदारी के लिए अयोग्य घोषित करने की भी धमकी दी है।

ADVERTISEMENT

रुख

ICC के नियम और PCB का रुख

ICC के नियमानुसार, हर वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी को किसी भी विदेशी लीग में खेलने से पहले अपने घरेलू बोर्ड से NOC लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर खुद सदस्य बोर्ड के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

इस मामले में PCB ने कहा, "हम ICC के नियमों को लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कोई भी खिलाड़ी जो PCB की मंजूरी के बिना ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनेगा, उसे सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा।"

ADVERTISEMENT