Loading...
इमरान खान के समर्थन में आए पैट कमिंस, पाकिस्तान सरकार से कही ये बात
पैट कमिंस ने इमरान खान से अच्छे व्यवहार की अपील की

इमरान खान के समर्थन में आए पैट कमिंस, पाकिस्तान सरकार से कही ये बात

लेखन Manoj Panchal
Aug 28, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान सरकार से इमरान खान के साथ बेहतर व्यवहार करने की अपील की है। कमिंस ऐसा करने वाले पहले सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तान हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल और अन्य पूर्व कप्तानों के समर्थन में यह बात कही। कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमरान के समर्थन में अपनी बात लिखी।

बयान 

कमिंस बोले- हर व्यक्ति गरिमा का हकदार

कमिंस ने इमरान के साथ मानवीय व्यवहार की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

कमिंस ने लिखा, 'उम्मीद है कि इमरान खान के साथ उस गरिमा के साथ व्यवहार किया जाएगा, जिसका हर व्यक्ति हकदार है।'

उन्होंने लिखा, 'मैं ग्रेग चैपल और अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के समर्थन में अपनी आवाज जोड़ रहा हूं। उम्मीद है कि अदालत के आदेश के तहत मेडिकल जांच पूरी होने दी जाएगी और परिवार से मुलाकात जारी रहेगी।'

ट्विटर पोस्ट

पैट कमिंस ने इमरान खान के समर्थन में कही ये बात

ADVERTISEMENT

पत्र 

पाकिस्तान सरकार को लिखा गया दूसरा पत्र

इमरान के बेहतर इलाज की मांग को लेकर इस सप्ताह 7 और पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के हस्ताक्षर वाला दूसरा पत्र जारी किया गया है। इसमें पाकिस्तान सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा देने की अपील की गई।

इससे पहले ग्रेग चैपल ने फरवरी में 14 पूर्व क्रिकेटरों को साथ लाकर पाकिस्तान सरकार को ऐसा ही एक पत्र भेजा था।

कपिल देव और सुनील गावस्कर दोनों पत्रों के हस्ताक्षरकर्ताओं में शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

मामला 

3 साल से जेल में बंद हैं इमरान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान अगस्त, 2023 से जेल में बंद हैं।

उनके खिलाफ कई कानूनी मामले दर्ज हैं, जिनमें भ्रष्टाचार से जुड़े मामले शामिल हैं। मामलों में उन्हें अलग-अलग सजा भी सुनाई गई है।

इमरान और उनकी पार्टी मामलों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हैं। उनके परिवार और समर्थकों ने जेल में उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं, परिवार से मुलाकात और कानूनी पहुंच को लेकर भी चिंता जताई। हालिया विवाद उनके मेडिकल जांच और इलाज से जुड़ा है।

ADVERTISEMENT