LOADING...
IPL 2026 में पैट कमिंस का प्रदर्शन और उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स
इस सीजन में कमिंस ने खेले 8 मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 में पैट कमिंस का प्रदर्शन और उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स

May 28, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का अभियान एलिमिनेटर में हार के साथ समाप्त हो गया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए नॉकऑउट मुकाबले में SRH को 47 रन से शिकस्त मिली। IPL के इतिहास में चौथी बार SRH की टीम को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले पैट कमिंस के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

इस सीजन में कमिंस ने खेले 8 मैच 

IPL 2026 के शुरुआती मैचों में कमिंस नहीं खेले थे और उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन ने कप्तानी की थी। ऐसे में कमिंस इस सीजन में सिर्फ 8 मैच ही खेल सके, जिसमें उन्होंने 38.37 की खराब औसत के साथ सिर्फ 6 ही विकेट लिए थे। इस दौरान वह बेहद महंगे (इकॉनमी रेट- 9.59) भी साबित हुए। इस सीजन में मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा।

अनचाहा रिकॉर्ड 

कमिंस ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

कमिंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में RR के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में 16.00 की इकॉनमी रेट से 64 रन दिए। इस बीच वह कोई विकेट नहीं ले सके। RR के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उनके एक ओवर में लगातार 3 छक्के लगाने का कारनामा किया। इसके साथ ही कमिंस प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने वरुण आरोन (2/63 बनाम CSK, 2012) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।

Advertisement

कप्तान 

बतौर कप्तान दूसरे सर्वाधिक IPL विकेट

कमिंस ने IPL में कप्तान के तौर पर 38 मैचों में 31.5 की औसत और 9.27 की इकॉनमी रेट के साथ 42 विकेट लिए हैं। वह लीग में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान बने थे। उन्होंने इस मामले में हार्दिक पांड्या (41) को पीछे छोड़ा था। बता दें कि IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न (57) के नाम पर दर्ज है।

Advertisement

करियर 

ऐसा है कमिंस का IPL करियर

कमिंस ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 80 मुकाबले खेले हैं और इसकी 80 पारियों में 30.80 की औसत से 87 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.88 की रही है। कमिंस ने एक बार 4 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 का रहा है। वह SRH से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेल चुके हैं।

Advertisement