Loading...
कोलंबो टेस्ट: पासिंदु सूरियाबंदारा ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, पूरे किए 5,000 प्रथम श्रेणी रन
पासिंदु सूरियाबंदारा ने जड़ा लगातार दूसरा टेस्ट अर्धशतक

कोलंबो टेस्ट: पासिंदु सूरियाबंदारा ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, पूरे किए 5,000 प्रथम श्रेणी रन

Aug 26, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा ने कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (92) खेली। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में भी 80 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत ही मेजबान टीम फॉलोऑन खेलते हुए पारी हार को टालने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही सूरियाबंदारा की पारी और साझेदारी?

श्रीलंका को अपनी दूसरी पारी में 5 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लग गया था।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए सूरियाबंदारा ने एक छोर थामा और स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया।

उन्होंने कामिल मिशारा (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58, कामिंदु मेंडिस (55) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई।

वह अपनी पारी में 173 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के से 92 रन बनाकर आउट हुए।

डेब्यू

सूरियाबंदारा ने गॉल टेस्ट में बतौर कन्कशन किया था डेब्यू

सूरियाबंदारा ने पहले गॉल टेस्ट के दौरान अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, क्योंकि उन्हें दिनेश चांदीमल के 'कन्कशन सब्स्टीट्यूट' (सिर की चोट के कारण विकल्प) के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।

चांदीमल को पहले मैच में बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय दाहिने कंधे और गर्दन में चोट लग गई थी।

ऐसे में सूरियाबंदारा को एक पारी में बल्लेबाजी का मौका मिला था, लेकिन वह उसमें खाता भी नहीं खोल सके थे।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

सूरियाबंदारा ने पूरे किए 5,000 प्रथम श्रेणी रन

26 वर्षीय सूरियाबंदारा के अब 2 टेस्ट की 3 पारियों में 57.33 की औसत से 172 रन हो गए हैं।

इस पारी में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने प्रथम श्रेणी करियर में 5,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

पारी का 27वां रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

उनके अब 70 प्रथम श्रेणी मैच की 105 पारियों में लगभग 55 की औसत के साथ 5,065 रन हो गए। इसमें 14 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है।

ADVERTISEMENT