LOADING...
भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक रन रेट से की गई 200+ रन की साझेदारियां
शुभमन गिल और ईशान किशन ने वनडे में भारत के लिए दूसरी सर्वोच्च रन रेट से 200 से अधिक रन की साझेदारी निभाई है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक रन रेट से की गई 200+ रन की साझेदारियां

Jun 19, 2026
05:36 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार (20 जून) को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने दूसरे मुकाबले में 170 रनों से जीत दर्ज की थी। उसमें कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच 9.60 की रन रेट से 240 की साझेदारी हुई थी। आइए भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक रन रेट से की गई 200+ रन की साझेदारियां पर नजर डालते हैं।

#1

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल - 9.82 बनाम नीदरलैंड, 2023

इस सूची में पहले पायदान पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। दोनों ने वनडे विश्व कप 2023 में नीदलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 9.82 की रन रेट से 208 रन की साझेदारी हुई थी। इसमें श्रेयस ने नाबाद 128 और राहुल ने 102 रन की पारी खेली थी। भारत ने 410/4 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में नीदरलैंड की टीम 250 रन पर ही ढेर हो गई थी।

#2

शुभमन गिल और ईशान किशन - 9.60 बनाम अफगानिस्तान, 2026

सूची में अब शुभमन और किशन की जोड़ी दूसरे नंबर पर आ गई है। दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 9.60 की रन रेट से 140 गेंदों में 224 रन की साझेदारी निभाई थी। इसमें गिल ने 154 और किशन ने 125 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारतीय टीम मैच में 402 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 232 रन ही ढेर हो गई।

Advertisement

#3

ईशान किशन और विराट कोहली - 9.15 बनाम बांग्लादेश, 2022

सूची में किशन और विराट कोहली की जोड़ी तीसरे पायदान पर है। दोनों ने साल 2022 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ चटगांव में वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 9.15 की रन रेट से 290 रन की साझेदारी निभाई थी। किशन ने 210 और कोहली ने 113 रन की पारी खेली थी। इससे भारतीय टीम 409/8 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जवाब में बांग्लादेश की टीम 182 रन ही ढेर हो गई।

Advertisement

#4

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर - 8.75 बनाम श्रीलंका, 2017

सूची में रोहित शर्मा और श्रेयस की जोड़ी चौथे पायदान पर है। दोनों ने 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 8.75 की रन रेट से 219 रन की साझेदारी निभाई थी। इसमें रोहित ने 208* और श्रेयस ने 88 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारतीय टीम 392/4 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जवाब में श्रीलंका की टीम 251/8 का स्कोर ही बना पाई थी।

Advertisement