Page Loader
पेरिस पैरालंपिक 2024: मनीष नरवाल ने निशानेबाजी में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक
मनीष नरवाल ने निशानेबाजी में जीता रजत पदक (तस्वीर: एक्स/@TheKhelIndia)

पेरिस पैरालंपिक 2024: मनीष नरवाल ने निशानेबाजी में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक

Aug 30, 2024
06:08 pm

क्या है खबर?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में शुक्रवार को भारत को निशानेबाजी में बड़ी सफलता मिली है। अवनि लेखरा के स्वर्ण और मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही यह भारत का इस पैरालंपिक में चौथा पदक है। निशानेबाजी के 3 पदकों के अलावा भारतीय एथलीट प्रीति पाल ने भी कांस्य पदक जीता है।

ट्विटर पोस्ट

मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक

प्रदर्शन

कैसा रहा नरवाल का प्रदर्शन?

नरवाल ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 234.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह से उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कोरिया के जेओंगडु ने हासिल किया। वह 237.4 के साथ पहले पायदान पर रहे। इनके अलावा, चीन के यांग चाओ ने 214.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। नरवाल ने सभी राउंड में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।

क्वालिफिकेशन

नरवाल ने क्वालीफाई राउंड में हासिल किया था 5वां स्थान

इससे पहले नरवाल ने क्वालीफाई राउंड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वां स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इस राउंड में उन्होंने कुल 565 का स्कोर किया था। उन्होंने 97, 91, 91, 97, 93 और 96 के स्कोर किए थे। नरवाल ने लगातार दूसरे पैरालंपिक में पदक अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भी 50 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।