LOADING...
पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने 21वां पदक किया अपने नाम, सचिन सरजेराव ने दिलाया रजत
सचिन ने कमाल का खेल दिखाया (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने 21वां पदक किया अपने नाम, सचिन सरजेराव ने दिलाया रजत

Sep 04, 2024
02:49 pm

क्या है खबर?

भारत का पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। F64 गोला फेंक स्पर्धा में सचिन सरजेराव खिलारी ने 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम कर लिया। सचिन बस 0.06 मीटर से स्वर्ण पदक से चूक गए। यह भारत का पेरिस पैरालंपिक में 21वां पदक है। सचिन ने अपने दूसरे प्रयास में 16.32 मीटर दूर थ्रो फेंका। कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.82 मीटर दूर थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रिकॉर्ड

सचिन ने इसी साल बनाया था एशियाई रिकॉर्ड 

सचिन ने इसी साल विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरूषों के शॉटपुट F46 वर्ग में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। सचिन ने 16.30 मीटर थ्रो फेंककर 16.21 मीटर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले सचिन स्कूली दिनों में दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिससे उन्होंने कोहनी की मांसपेशियां गंवा दी थी। कई सर्जरी के बावजूद वह ठीक नहीं हो पाए थे। उसके बाद उन्होंने इस खेल को चुना था।

प्रदर्शन

भारत कर रहा कमाल का प्रदर्शन 

पैरालंपिक खेल में भारत ने इतिहास रचा है। उसने 1 पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पेरिस में जारी इन खेलों में भारत के अब 21 पदक हो गए हैं। ये 1 पैरालंपिक में भारत के लिए जीते गए सबसे ज्यादा पदक हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 पदक अपने नाम किए थे। 21 पदकों में भारत के पास 3 स्वर्ण समेत, 8 रजत और 10 कांस्य पदक है।

जानकारी

अंक तालिका में भारत 19वें स्थान पर 

भारत अब तक 21 पदक जीतकर अंक-तालिका में फिलहाल 19वें नंबर पर बना हुआ है। चीन 117 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। ग्रेट ब्रिटेन 63 पदकों के साथ दूसरे और अमेरिका 56 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई