Page Loader
पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत को मिला 5वां पदक, रुबीना फ्रांसिस ने निशानेबाजी में जीता कांस्य
रुबीना फ्रांसिस ने भारत को 5वां पदक दिलाया है

पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत को मिला 5वां पदक, रुबीना फ्रांसिस ने निशानेबाजी में जीता कांस्य

Aug 31, 2024
07:00 pm

क्या है खबर?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का 5वां पदक आ गया है। निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस-1 स्पर्धा के फाइनल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। वह तीसरे स्थान पर रहीं और 211.1 का स्कोर किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 556 का स्कोर किया था और 7वें स्थान पर रहीं थी। भारत ने इससे पहले 1 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे। इनमें से 3 पदक निशानेबाजी में ही आए थे।

कौन

कौन है रुबीना?

ईरान की जावमरडी सरेल ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तुर्की की ओजगाम आयसेल को रजत पदक मिला। जावमरडी ने 236.8 अंक हासिल किए थे। आयसेल के नाम 231.1 अंक था। रुबीना मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने इससे पहले पैरा विश्व कप 2023 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया थआ। उन्होंने 2017 में विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।

ट्विटर पोस्ट

भारत ने 5वां पदक जीता है