NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया, दर्ज की अपनी दूसरी जीत
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया, दर्ज की अपनी दूसरी जीत
    भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की अपनी दूसरी जीत (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया, दर्ज की अपनी दूसरी जीत

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 30, 2024
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड हॉकी टीम को 2-0 से हरा दिया। भारत की ओर से मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए।

    यह पेरिस खेलों में भारतीय टीम की दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पिछले मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

    दूसरी तरफ आयरिश टीम की यह लगातार दूसरी हार है।

    आइए मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    पहला हाफ

    पहले हाफ में भारत ने बनाई 2-0 से बढ़त

    अपने पिछले मैच में ड्रॉ खेलने वाली भारतीय टीम ने आज आक्रामक शुरुआत की।

    लगातार असफल प्रयासों के बीच मैच के 11वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। पहला क्वार्टर के बाद स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में रहा।

    इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा देखने को मिला।

    इसी क्रम में 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने दूसरा गोल कर दिया।

    पहले हाफ तक आयरिश टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

    दूसरा हाफ

    ऐसा रहा दूसरा हाफ

    तीसरे क्वार्टर के दौरान आयरलैंड को मैच में पहली बार पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर ली कोल ने प्रयास किया। हालांकि, वह भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश की मुस्तैदी से पार नहीं पा सके।

    इसके बाद चौथे क्वार्टर में आयरिश टीम ने कुछ आक्रामक प्रयास किए।

    इस बीच मैच के 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें गोल नहीं हो सका।

    आखिरकार तीसरा और चौथा क्वार्टर गोल रहित रहा।

    तालिका

    भारत ने पूल-B में हासिल किया शीर्ष स्थान 

    इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने पूल-B में फिलहाल शीर्ष स्थान हासिल किया।

    हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम ने अपने 3 में से 2 मैच जीते हुए हैं और 1 मैच ड्रॉ (अंक- 7) खेला है।

    इस पूल में बेल्जियम की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने 2 मैच जीते हैं।

    वहीं ऑस्ट्रेलिया 2 ही जीत के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

    बता दें कि अभी भारत को अपने पूल में बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

    पदक

    लगातार दूसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रही है भारतीय हॉकी टीम 

    भारत ओलंपिक में पुरुष हॉकी में लगातार दूसरा पदक जीतने की कोशिश में है।

    टोक्यो खेलों में भारत ने कांस्य पदक जीतकर हॉकी में 41 साल का ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया था। भारतीय टीम ने जर्मनी को एक रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया था। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1980 में हॉकी में ओलंपिक पदक जीता था।

    भारत ने पुरुष हॉकी में 8 ओलंपिक स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, भारतीय खिलाड़ियों के लिए देंगे 8.5 करोड़ रुपये  BCCI
    जानिए इतिहास में कब-कब ओलंपिक खेलों का नहीं हो सका है आयोजन ओलंपिक
    इन देशों ने की है ओलंपिक खेलों की सबसे ज्यादा मेजबानी ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की सरकार ने किस खेल पर कितने रुपये खर्च किए? ओलंपिक

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत बना चैंपियन तो हर खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रूपये- उड़ीसा सरकार नवीन पटनायक
    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात पीआर श्रीजेश

    हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया भारतीय हॉकी टीम

    ओलंपिक

    बर्लिन ओलंपिक 1936: जापान के 2 एथलीटों को कैसे मिला आधा रजत और आधा कांस्य पदक? जापान
    ओलंपिक इतिहास में इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग देशों की ओर से जीते हैं स्वर्ण पदक पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने जीता सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक, कौन है सबसे उम्रदराज? पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के इस हॉकी खिलाड़ी ने कटवा दी अपनी अंगुली पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025