Loading...
भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तनाव पर पाकिस्तानी प्रशंसक की हरभजन सिंह से खास गुजारिश, जानिए क्या कहा
भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तनाव पर पाकिस्तानी प्रशंसक ने हरभजन सिंह से खास गुजारिश

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तनाव पर पाकिस्तानी प्रशंसक की हरभजन सिंह से खास गुजारिश, जानिए क्या कहा

Nov 29, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी प्रशंसक ने अंडर-19 एशिया कप और ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट 2026 के दौरान युवा भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हुई हालिया झड़पों पर चिंता जताई और हरभजन से एक खास अपील की। इस पर हरभजन ने बेहतरीन जवाब दिया है।

अपील

पाकिस्तानी प्रशंसक ने क्या की अपील?

वीडियो में प्रशंसक ने हरभजन से युवा भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर न लड़ने की सलाह देने का आग्रह किया।

प्रशंसक ने कहा, "आप कैसे हैं? कृपया युवा भारतीय खिलाड़ियों से कहें कि वे मैदान पर लड़ने से बचें। यह क्रिकेट है। मैं बस इतना ही मांग रहा हूं। जब भी आप पाकिस्तान आते हैं, क्या हम आपसे प्यार से पेश नहीं आते? बड़ों के बीच इतना प्यार है, लेकिन छोटे लड़ रहे हैं। कृपया उन्हें लड़ने से रोकें।"

जवाब

हरभजन ने क्या दिया जवाब?

हरभजन सिंह ने इस स्थिति को बेहद परिपक्वता और शांत स्वभाव से संभाला।

उन्होंने प्रशंसक को आश्वस्त किया कि वे हमेशा युवा खिलाड़ियों को मर्यादा में रहने की सीख देते हैं।

हरभजन ने जवाब देते हुए कहा, "हमने भी उनसे विनम्र और जमीन से जुड़े रहने के लिए कहा है।" बता दें कि हाल के समय में सीनियर और जूनियर दोनों ही स्तरों पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में काफी तल्खी देखी गई है।

ADVERTISEMENT

तनाव

क्यों बढ़ा है दोनों टीमों के बीच तनाव?

पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

तब से भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत न करने का अपना रुख कायम रखा है और यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया था।

उसके बाद से ही विवाद बढ़ा हुआ है।

ADVERTISEMENT