NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बने
    अगली खबर
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बने
    कुसल मेंडिस ने महज 65 गेंदों में जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बने

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 10, 2023
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 8वें मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक (122) लगाया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा और विश्व कप में पहला शतक है।

    उन्होंने 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक है।

    इस दौरान उन्होंने पथुम निसांका (51) के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही मेंडिस की पारी 

    श्रीलंका ने महज 5 रन के स्कोर पर जब अपना पहला विकेट खोया, तब मेंडिस क्रीज पर आए।

    उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने निसांका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की।

    मेंडिस ने हसन अली की गेंद पर छक्का लगाते हुए अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 77 गेंदों में 122 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

    वनडे करियर 

    मेंडिस के वनडे करियर पर एक नजर 

    मेंडिस ने 2016 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।

    उन्होंने अब तक 114 वनडे मैचों की 111 पारियों में लगभग 33 की औसत से अपने 3,300 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    वह अपने वनडे करियर में 122 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक के अलावा 26 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    पिछले कुछ सालों से मेंडिस अपनी टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं।

    जानकारी

    मेंडिस ने संगाकारा का विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा 

    मेंडिस ने पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंदों में (2015 विश्व कप) में शतक लगाया था। इस वैश्विक प्रतियोगिता में श्रीलंका की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक भी संगाकारा (73 गेंदे) ने ही लगाया है।

    शतक

    विश्व कप में छठे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने मेंडिस 

    मेंडिस विश्व कप के इतिहास में विश्व के छठे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    विश्व कप में उनसे तेज शतक एडेन मार्कराम (49 गेंद, बनाम श्रीलंका, 2023), केविन ओब्रायन (50 गेंद, बनाम इंग्लैंड, 2011), ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद, बनाम श्रीलंका, 2015), एबी डिविलियर्स (52 गेंद, बनाम वेस्टइंडीज, 2015) और इयोन मोर्गन (57 गेंद, बनाम अफगानिस्ता, 2019) ने लगाए हैं।

    रिकॉर्ड्स

    मेंडिस ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    मेंडिस अब विश्व कप के इतिहास में दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर वाले श्रीलंकाई विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ संगाकारा है, जिन्होंने 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी।

    यह विश्व कप में किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।

    यह पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप फाइनल: वनडे के पहले 10 ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने सिराज एशिया कप क्रिकेट
    श्रीलंका बनाम भारत: एशिया कप 2023 के फाइनल में हार्दिक पांड्या ने चटकाए 3 विकेट एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रन पूरे, जानिए आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023, फाइनल: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता 8वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  एशिया कप क्रिकेट

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023 में कैसा रहा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान को बड़ा झटका, नसीम शाह पूरे वनडे विश्व कप 2023 से हो सकते हैं बाहर  नसीम शाह
    एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में फूट, बाबर-शाहीन आपस में भिड़े बाबर आजम
    विश्व कप 2023: पाकिस्तान टीम में शादाब की जगह अबरार अहमद को मिल सकता है मौका वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: नजमुल हुसैन शांतो ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली हैं सबसे अनुभवी खिलाड़ी, जानिए अन्य संस्करण का हाल वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ खड़ा किया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर  वनडे विश्व कप 2023
    रासी डुसेन ने जड़ा विश्व कप इतिहास का 200वां शतक, इस बल्लेबाज ने लगाया था पहला रासी वान डेर डुसेन

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन नीदरलैंड के खिलाफ मैच से भी हुए बाहर केन विलियमसन
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025