Loading...
पाकिस्तान टीम में तीसरे टेस्ट से पहले हो सकते हैं बड़े बदलाव, कोच पर भी आंच
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तीसरे टेस्ट से पहले हो सकते हैं बड़े बदलाव

पाकिस्तान टीम में तीसरे टेस्ट से पहले हो सकते हैं बड़े बदलाव, कोच पर भी आंच

Aug 31, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 194 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। इस हार ने पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने की तैयार कर रहा है। ऐसे में आइए PCB के संभावित कदमों पर नजर डालते हैं।

कोचिंग

सरफराज की जगह माइक हेसन संभाल सकते हैं टीम की कमान

लॉर्ड्स टेस्ट में टीम के आत्मसमर्पण के बाद वर्तमान टेस्ट कोच सरफराज अहमद की स्थिति गंभीर जांच के घेरे में आ गई है।

सूत्रों के अनुसार, एजबेस्टन में होने वाले अंतिम टेस्ट के लिए पाकिस्तान के मौजूदा सफेद गेंद कोच माइक हेसन को ही टेस्ट टीम की भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

हालांकि, PCB ने अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन हेसन पहले ही उच्च प्रदर्शन निदेशक आकिब जावेद के साथ लंदन पहुंच चुके हैं।

खिलाड़ी

पाकिस्तान से बुलाए गए हैं 6 नए खिलाड़ी

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, टीम में बड़े बदलाव के लिए पाकिस्तान से 6 नए खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से इंग्लैंड बुलाया गया है।

इनमें प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज सैम अयूब और ऑलराउंडर अराफात मिन्हास के नाम शामिल हैं। बाकी खिलाड़ियों के नाम वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर सामने आएंगे।

इसी तरह बल्ले असफल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और पिंडली की चोट से जूझ रहे इमाम उल हक को वापस पाकिस्तान भेजा रहा है।

ADVERTISEMENT

सरगर्मी

किंग चार्ल्स के शाही रात्रिभोज के बीच प्रशासनिक सरगर्मी

यह सारी प्रक्रिया ऐसे समय हो रही है जब PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) प्रमुख सलमान नसीर लंदन पहुंच चुके हैं।

बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की है कि इस सीरीज की योजना के तहत 2 सितंबर को किंग चार्ल्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक विशेष रात्रिभोज की मेजबानी करने वाले हैं।

इधर, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB अधिकारियों के लंदन पहुंचने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENT

समय

एजबेस्टन टेस्ट के लिए मिला एक हफ्ते का समय

लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमशः 110 और 194 रनों पर ढेर होने वाली पाकिस्तानी टीम के पास इस बड़ी शर्मिंदगी से उबरने के लिए अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है।

9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में बिल्कुल नए चेहरे और नई रणनीतियों के साथ उतरकर पाकिस्तान टीम साख बचाने के इरादे से मैदान में दिखेगी।

बता दें कि पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

ADVERTISEMENT