त्रिकोणीय सीरीज: केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है।
विलियमसन के बल्ले से 58 और मिचेल के बल्ले से 81 रन निकले।
विलियमसन के वनडे करियर का 46वां और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा। मिचेल के वनडे करियर का छठा और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा।
ऐसे में आइए दोनों की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
कैसी रही विलियमसन की पारी?
कीवी टीम को पहला झटका सिर्फ 4 रन पर लग गया था। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए विलियमसन ने 89 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए।
उनके बल्ले से 7 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 65.17 की रही।
पाकिस्तान की सरजमीं पर विलियमसन का यह तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने वहां 4 मैचों में 55.50 की औसत से 222 रन बनाए हैं।
बल्लेबाजी
मिचेल की पारी पर एक नजर
मिचेल और विलियमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 112 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई। मिचेल ने 84 गेंदों का सामना किया और 81 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 96.42 की रही।
उन्हें अबरार अहमद ने आउट किया। पाकिस्तान की सरजमीं पर मिचेल का दूसरा अर्धशतक है।
उन्होंने वहां 8 पारियों में 56.25 की औसत से 450 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है।
करियर
विलियमसन के वनडे करियर पर एक नजर
विलियमसन ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 166 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 158 पारियों में 48.70 की औसत से 6,868 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 13 शतक और 46 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा है। विलियमसन ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (1,256) पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाए हैं।
वनडे
मिचेल के वनडे करियर पर एक नजर
मिचेल ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2021 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 43 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 38 पारियों में 51.45 की शानदार औसत के साथ 1,698 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 6 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन रहा है।
इस खिलाड़ी ने भी अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (479) पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाए हैं।