NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / त्रिकोणीय वनडे सीरीज: डेवोन कॉनवे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक से चूके, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    त्रिकोणीय वनडे सीरीज: डेवोन कॉनवे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक से चूके, जानिए आंकड़े 
    डेवोन कॉनवे ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    त्रिकोणीय वनडे सीरीज: डेवोन कॉनवे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक से चूके, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 10, 2025
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान मे खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार पारी (97) खेली है।

    वह अपने वनडे करियर का छठा शतक बनाने से सिर्फ 3 रन से चूक गए। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही कॉनवे की पारी 

    कीवी टीम को मुकाबले में 305 रन का लक्ष्य मिला था। 50 रन पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा।

    कॉनवे ने विल यंग के आउट होने के बाद केन विलियमसन के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच 155 गेंदों में 187 रन की साझेदारी हुई।

    कॉनवे ने 107 गेंदों का सामना किया और 97 रन बनाकर जूनियर डाला की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

    विलियमसन ने शतकीय पारी खेली।

    दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कॉनवे के आंकड़े 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं। इस मुकाबले से पहले वह 2023 वनडे विश्व कप में प्रोटियाज टीम के खिलाफ खेले थे जहां 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

    कॉनवे ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 पारियों में 97.66 की औसत से 293 रन निकले हैं।

    उन्होंने 2 शतक जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152* रन रहा है।

    साल

    कॉनवे ने की 2025 की जोरदार शुरुआत 

    कॉनवे ने साल 2024 में एक भी वनडे मैच नहीं खेला था। साल 2025 में यह उनका पहला वनडे मुकाबला है।

    आखिरी बार जब वह 2023 में इस प्रारूप में खेले तो कमाल के फॉर्म में थे।

    उन्होंने 20 वनडे की 20 पारियों में 45.61 की उम्दा औसत के साथ 821 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला था। कॉनवे का उस साल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152* रन रहा था।

    करियर

    कॉनवे के वनडे करियर पर एक नजर 

    कॉनवे ने अपना पहला वनडे मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2021 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 33 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 32 पारियों में 46.31 की औसत के साथ 1,343 रन बनाने में सफल रहे हैं। 5 शतक के अलावा इस खिलाड़ी के बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले हैं।

    इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152* रन रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट करियर में इस खिलाड़ी ने 13 शतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    डेवोन कॉनवे

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारत ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 3-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, तेम्बा बावुमा की हुई वापसी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2025: कगिसो रबाडा को इस टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा  कगिसो रबाडा
    टेस्ट में केवल 42 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका, मार्को यानसन ने झटके 7 विकेट श्रीलंका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: जो रूट चौथी टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  जो रूट
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली जीत, जानिए अंक तालिका की स्थिति  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: ब्रायडन कार्स ने पहले टेस्ट में लिए कुल 10 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: वेलिंगटन के मैदान पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का प्रदर्शन?  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे: विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, शुभमन गिल ने की पुष्टि वरुण चक्रवर्ती

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025