LOADING...
पाकिस्तान ने आखिरी ओवर के दौरान लिए गए बांग्लादेश के रिव्यू को लेकर शिकायत दर्ज कराई
तीसरे वनडे के आखिरी ओवर के दौरान देखने को मिला था विवाद (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

पाकिस्तान ने आखिरी ओवर के दौरान लिए गए बांग्लादेश के रिव्यू को लेकर शिकायत दर्ज कराई

Mar 16, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 11 रन से हराया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। तीसरे वनडे में पाकिस्तान की आखिरी ओवर के दौरान बांग्लादेश ने रिव्यू लिया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। इस रिव्यू को लेकर के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शिकायत दर्ज कराई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

पाकिस्तान ने DRS लिए जाने पर उठाए सवाल, कहा-बांग्लादेश ने 15 सेकेंड के बाद लिया रिव्यू

यह मामला मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना के उस फैसले से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर बांग्लादेश को रिव्यू लेने की इजाजत दी थी। क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया, "पाकिस्तान टीम प्रबंधन का मानना ​​है कि बांग्लादेश ने रिव्यू तब लिया, जब बड़ी स्क्रीन पर उस गेंद का रीप्ले दिखाया गया। इसी वजह से मैच खत्म होने के बाद टीम प्रबंधन रेफरी के पास गया और उन्हें अपनी इस बात की जानकारी दी।"

मामला 

कोच हेसन ने मैच रेफरी राशिद से शिकायत दर्ज कराई 

उस विवादित DRS के बाद, कोच माइक हेसन ने मैच रेफरी नियमुर राशिद से शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि यह साफ नहीं है कि PCB इस शिकायत से क्या नतीजा चाहता है। खबरों के मुताबिक, मैच रेफरी ने हेसन से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति विस्तार से समझाने की कोशिश की। राशिद ने यह भी स्पष्ट किया कि मेजबान टीम ने किसी भी तरह का कोई अनुचित फायदा नहीं उठाया।

Advertisement

मामला 

आखिरी ओवर के दौरान देखने को मिला ये विवाद 

यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान को 291 रनों का पीछा करते हुए आखिरी 2 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी। रिशाद ने बल्लेबाजी कर रहे शाहीन अफरीदी के खिलाफ गेंद की जिसे धर्मसेना ने 'वाइड' करार दिया। हालांकि, मेजबान टीम सीधे तौर पर 'वाइड' के फैसले का रिव्यू नहीं ले सकती थी, लेकिन बांग्लादेश ने LBW की अपील की, जिससे फैसला थर्ड अंपायर के पास चला गया। गेंद बल्ले से लगी थी और वाइड का निर्णय बदला गया।

Advertisement

बांग्लादेश 

तीसरे वनडे में इस तरह से जीती बांग्लादेशी टीम 

बांग्लादेश से सैफ हसन (36) और तंजीद की सलामी जोड़ी ने मिलकर 105 रन की साझेदारी की। अच्छी शुरुआत के बाद तंजीद ने शतक (107) लगाया। उनके अलावा लिटन (41) और तौहीद हृदय (48*) ने टीम को 290/5 तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 17 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए। खराब शुरुआत के बाद भी पाकिस्तान ने निरंतर विकेट गंवाए। इसके बाद सलमान (106) और शाहीन (37) के संघर्ष के बावजूद टीम 279 पर सिमट गई।

Advertisement