Loading...
पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज का खिताब जीतने के साथ भारत के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
पाकिस्तान ने हासिल किया 326 रन का लक्ष्य (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज का खिताब जीतने के साथ भारत के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

Nov 01, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मेजबान टीम ने जीत के लिए मिले 326 रन के लक्ष्य को हासिल किया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य (भारत के साथ संयुक्त रूप से) का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आइए इस बारे में जानते हैं।

फाइनल 

पाकिस्तान ने हासिल किया 326 रन का लक्ष्य 

श्रीलंका से कामिंदु मेंडिस (131) और आविष्का फर्नांडो (38) की सलामी जोड़ी ने 87 रन जोड़े।

इसके बाद टीम ने पवन रत्नायके (77) के अर्धशतक से श्रीलंका ने 325/8 का मजबूत स्काेर खड़ा किया।

पाकिस्तान से कप्तान शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, आघा सलमान और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में पाकिस्तान ने फखर जमान (127), साद बेग (74) और अराफात मिन्हास (61) की पारियों से लक्ष्य हासिल कर लिया।

रिकॉर्ड 

पाकिस्तान ने भारत के इस रिकॉर्ड की बराबरी की 

भारत ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में भी 326 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

लॉर्ड्स में खेले गए उस खिताबी मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325/5 का स्कोर बनाया था।

इंग्लिश टीम से मार्कस ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन ने शतक लगाए थे।

जवाब में भारत ने मोहम्मद कैफ (87*) और युवराज सिंह (69) की पारियों की बदौलत लक्ष्य हासिल किया था।

ADVERTISEMENT

वनडे 

वनडे फाइनल में ये हैं सफलतापूर्वक हासिल किए गए सर्वोच्च लक्ष्य 

किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में हासिल किया गया अन्य सर्वोच्च लक्ष्य भारत और वेस्टइंडीज के नाम पर दर्ज है।

क्रिकबज के मुताबिक, भारत ने 1998 में सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 315 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

साल 1993 में पेप्सी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के विरुद्ध 285 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

ADVERTISEMENT