LOADING...
IPL इतिहास में केवल चार बार पारी में 2 गेंदबाजों ने चटकाए हैं 4-4 विकेट
SRH के प्रफुल हिंग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ की घातक गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL इतिहास में केवल चार बार पारी में 2 गेंदबाजों ने चटकाए हैं 4-4 विकेट

Apr 14, 2026
09:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रन से हरा दिया। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/6 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम 159 रन पर सिमट गई। SRH से डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट चटकाकर SRH की जीत पक्की की। IPL इतिहास में केवल चौथी बार ऐसा हुआ है जब पारी में 2 गेंदबाजों ने 4-4 विकेट चटकाए हैं।

#1

मुनाफ पटेल और किरोन पोलार्ड बनाम RR, 2012

IPL पारी में 4-4 विकेट चटकाने का सबसे पहले कारनामा मुंबई इंडियंस (MI) से तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और किरोन पोलार्ड ने 2012 में RR के खिलाफ किया किया था। संस्करण के 12वें मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में RR की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी। MI से मुनाफ ने 13 रन देकर 4 और पोलार्ड ने 4 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

#2

मिचेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद बनाम PBKS, 2015

IPL पारी में 4-4 विकेट चटकाने का दूसरा मौका 2015 में आया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ ऐसा किया था। संस्करण के 40वें मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में PBKS टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी। RCB से स्टार्क ने 15 रन देकर 4 और अरविंद ने 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

#3

मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा बनाम SRH, 2023

IPL की एक पारी में 4-4 विकेट चटकाने का तीसरा मौका 2023 में आया था। तब गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने SRH के खिलाफ ऐसा किया था। संस्करण के 62वें मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH टीम 154/9 रन ही बना पाई थी। GT से शमी ने 21 रन देकर 4 और मोहित ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

#4

प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन बनाम RR, 2026

IPL की एक पारी में 4-4 विकेट चटकाने का चौथा मौका 2026 संस्करण के 21वें मैच में आया है। इसमें SRH के तेज गेंदबाज प्रफुल और साकिब ने RR के खिलाफ ऐसा किया है। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (91) की पारी से 216/6 का स्कोर बनाया। जवाब में RR टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। SRH से प्रफुल ने 34 रन देकर 4 और साकिब ने 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement