NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया
    खेलकूद

    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया

    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 16, 2020, 07:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया

    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और लेजेंड खिलाड़ी धनराज पिल्लै आज 52 साल के हो गए हैं। 1989 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले पिल्लै ने 15 सालों तक भारतीय टीम को अपनी सेवाएं प्रदान की। वैसे तो भारतीय हॉकी बोर्ड के पास पिल्लै द्वारा किए गोल्स की जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ आंकड़े इकट्ठा करने वाली संस्थाओं के मुताबिक उन्होंने भारत के लिए 339 मुकाबलों में 170 गोल दागे थे। आइए उनकी उपलब्धियां जानें।

    पिल्लै के नाम हैं कई रिकॉर्ड

    धनराज पिल्लै ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में अनेकों रिकॉर्ड बनाए थे। वह चार ओलंपिक, वर्ल्ड कप, चैंपियन्स ट्रॉफी और एशियन गेम्स खेलने वाले पहले हॉकी खिलाड़ी हैं। पिल्लै ने ओलंपिक (1992 से 2004), वर्ल्ड कप (1990 से 2002) और एशियन (1990 से 2002) गेम्स में लगातार चार बार भाग लिया था। चैंपियन्स ट्रॉफी में पिल्लै 1995, 1996, 2002 और 2003 में खेले थे। उनकी कप्तानी में भारत ने 1998 एशियन गेम्स में जीत हासिल की थी।

    पिल्लै ने छोड़ी है भारतीय हॉकी पर बड़ी छाप

    भारत हॉकी में विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, लेकिन फिलहाल के समय टीम का प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा है। पिल्लै अपने जमाने में टीम के सबसे बेहतरीन और सबसे ज़्यादा मशहूर खिलाड़ी हुआ करते थे। ऐसा कहा जाता है कि पिल्लै अपने आदर्श और भारतीय हॉकी लेजेंड दिवंगत मोहम्मद शाहिद की तरह खेलते थे। पिल्लै के पास गोल करने और टीम को लीड करने की शानदार क्षमता थी।

    कई बार विवादों में भी फंसे

    पिल्लै एकदम बेबाक किस्म के इंसान हैं और इसी के चलते वह कई बार विवादों में भी फंसे थे। 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ से पहले पिल्लै ने मैच फीस का भुगतान न करने के कारण टीम मैनेजमेंट के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसके बाद बैंकाक में हुए एशियाड गेम्स के बाद पिल्लै और छह अन्य खिलाड़ियों को टीम में नहीं चुना गया। टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को नहीं चुनने का ऑफिशियल कारण उन्हें आराम देना बताया था।

    पद्मश्री से नवाजित हो चुके हैं पिल्लै

    1999-2000 के लिए पिल्लै को भारत का खेल का सबसे बड़ा अवार्ड 'राजीव गांधी खेल रत्न' दिया गया था। इसके अलावा 2001 में भारतीय टीम के लिए उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें पद्मश्री से नवाजित किया गया था।

    'अम्मा मुझे माफ करना, मैं मेडल नहीं ला सका'

    2000 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अंतिम ग्रुप मुकाबले में पोलैंड ने भारत को 1-1 के ड्रॉ पर रोक दिया और गोल डिफरेंस की वजह से साउथ कोरिया सेमीफाइनल में पहुंच गया। मैच खत्म होने के बाद होटल पहुंचते ही पिल्लै ने अपनी मां को फोन लगाया और वह फोन पर ही रो पड़े। रोते हुए पिल्लै कह रहे थे, "अम्मा मुझे माफ करना मैं मेडल नहीं ला सका।"

    धनराज के जीवन पर छप चुकी है एक किताब

    भारत के सबसे बेहतरीन हॉकी लेखक सुदीप मिश्रा ने लगभग एक दशक तक भारतीय टीम को करीब से देखा और पिल्लै के जीवन से जुड़ी किताब लिखी। पिल्लै की किताब का नाम "Forgive Me Amma: The Life & Times of Dhanraj Pillay" है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार

    हॉकी टूर्नामेंट

    मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल मध्य प्रदेश
    मैच हारने के बाद कोच के कहने पर बंगाल अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हुए गंजे हॉकी समाचार
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी वर्ल्ड कप: पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर बेल्ज़ियम बना चैंपियन हॉकी समाचार

    भारतीय हॉकी टीम

    1-2 महीने बाद खेलों का आयोजन कराने में सक्षम होगा भारत- खेल मंत्री किरेन रिजिजू एथलेटिक्स
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन हॉकी समाचार
    कोराना वायरस: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुक की मौत, भारतीय हॉकी टीम फंसी भारतीय महिला हॉकी टीम
    भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अर्जेंटीना को छोड़ा पीछे हॉकी समाचार

    हॉकी समाचार

    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले क्रिकेट समाचार
    भारतीय हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह का सफर, 68 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया उनका रिकॉर्ड ओलंपिक
    हॉकी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य हुई आरोग्य सेतु ऐप, दिल्ली मेट्रो भी कर रही विचार दिल्ली मेट्रो
    कोरोना से लड़ाई: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जुटाए 20 लाख रूपये, NGO को दिया दान भारतीय महिला हॉकी टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023