हेडिंग्ले टेस्ट: ओली रॉबिन्सन-जोश टंग दोनों ने लिए 5 विकेट हॉल, इसके बाद आधी-आधी बांटी गेंद
क्या है खबर?
टेस्ट क्रिकेट में अमूमन जब कोई गेंदबाज 5 विकेट हॉल या उससे बेहतर प्रदर्शन करता है तो उस गेंद को अपने पास रख लेता है। हालांकि, पाकिस्तान और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच हुए मैच में दिलचस्प घटना घटी। दरअसल, हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लिश तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान की पहली पारी में 5-5 विकेट लिए। इसके बाद दोनों गेंदबाजों ने गेंद को आधी-आधी बांट ली। आइए जानते हैं मैच के बाद क्या कुछ हुआ।
बयान
दोनों गेंदबाजों ने आधी-आधी गेंद को बताया यादगार उपहार
टंग ने 'टेस्ट मैच स्पेशल' से कहा, "रोबो (रॉबिन्सन) ने कहा कि हम गेंद को आधा कर सकते हैं। ग्राउंडस्टाफ ने ऐसा कर दिया। मैंने ऐसा होते हुए पहली बार देखा है। मुझे यकीन है कि मैं इसे कहीं न कहीं जरूर लगाऊंगा।"
रॉबिन्सन ने कहा कि मैदान से लौटते समय यह आइडिया आया।
टीम मैनेजर ने गेंद ग्राउंडस्टाफ के पास भेजी और 5 मिनट में आधी काट दी गई। दोनों गेंदबाजों ने इसे यादगार उपहार बताया।
गेंदबाजी
ऐसी रही रॉबिन्सन और टंग की गेंदबाजी
रॉबिन्सन ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 51 रन देते हुए कुल 5 विकेट लिए।
यह उनका कुल 5वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल रहा।
वहीं, टंग ने 9.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 46 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और पाकिस्तान के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल रहा।
रॉबिन्सन-टंग पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 5-5 विकेट लेने वाली इंग्लैंड की पहली तेज गेंदबाजों की जोड़ी बन गई।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
So, what did they do with the match ball? 🤔
— England Cricket (@englandcricket) August 19, 2026
A simple solution to a unique problem!
Click below for the full interview: