Loading...
ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में 100 साल बाद किया बड़ा कारनामा, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
ओली रॉबिन्सन ने इस मामले में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ दिया है

ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में 100 साल बाद किया बड़ा कारनामा, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा

Aug 31, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 194 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने कुल 8 विकेट चटकाकर न केवल टीम की जीत में अहम योगदान दिया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में 100 साल बाद नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। आइए उनके प्रदर्शन और इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

प्रथम विश्व युद्ध के बाद सबसे बेहतरीन टेस्ट औसत वाले गेंदबाज

मैच में कुल 8 विकेट (4/11 और 4/24) लेने वाले रॉबिन्सन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब उनके 23 टेस्ट मैचों में 19.53 की औसत से 99 विकेट हो गए हैं। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (19.95 की औसत से 234 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

वह न्यूनतम 20 टेस्ट खेलने वाले गेंदबाजों की सूची में प्रथम विश्व युद्ध के बाद से सबसे कम गेंदबाजी औसत वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

परिणाम

इंग्लैंड ने इस तरह दर्ज की जीत

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में जेमी स्मिथ (61) और जॉर्डन कॉक्स (55) की पारियों से 290 का स्कोर बनाया। पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास 4 विकेट लिए।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 110 रन बनाए। रॉबिन्सन ने 4 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में डैन लॉरेंस (54) के अर्धशतक से 208 रन बनाए। पाकिस्तान से अब्बास ने 5 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की टीम 389 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 पर ढेर हो गई।

ADVERTISEMENT