NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ओली पोप ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया 
    अगली खबर
    ओली पोप ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया 
    ओली पोप ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया (तस्वीर: एक्स/ICC)

    ओली पोप ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 07, 2024
    11:21 am

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ओली पोप ने शानदार शतकीय पारी खेली। वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक 103 रन बनाकर नाबाद हैं।

    इस शतक के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया है।

    पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 221 रन बना दिए थे।

    रिकॉर्ड

    पोप ने किया यह बड़ा कारनामा 

    यह पोप के टेस्ट करियर का 7वां शतक रहा। वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने पहले 7 शतक अलग-अगल देशों के खिलाफ जड़े हैं।

    इंग्लैंड के कप्तान से पहले आज तक कोई भी टेस्ट बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था। पोप ने पहला शतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था।

    इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा। कप्तान के तौर पर पोप का यह पहला शतक है।

    ऑस्ट्रेलिया

    सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं लगा पाए हैं शतक 

    पोप ने 8 देशों के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

    वह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ ही शतक नहीं लगा पाए हैं। कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 10 पारियों में 15.70 की औसत से सिर्फ 157 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी नहीं निकला है।

    पोप का इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 42 रन रहा है। पोप ने सबसे ज्यादा 615 रन भारत के खिलाफ बनाए हैं।

    पारी

    कैसी रही पोप की पारी और साझेदारी? 

    पोप श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आते ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। उन्होंने 103 गेंदों का सामना किया और 103 रन बनाकर अभी नाबाद हैं।

    उनके बल्ले से 13 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 100 की रही। पोप ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के साथ 100 गेंदों में 95 रन की साझेदारी निभाई।

    इसके अलावा जो रूट के साथ 75 गेंद में 51 रन जोड़े।

    करियर

    कैसा रहा है पोप का टेस्ट करियर

    पोप ने अब तक 49 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 86 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 2,823 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 7 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी निकले हैं। उनकी औसत 35.28 की रही है। इस साल उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। 11 टेस्ट मैच की 19 पारियों में वह 687 रन बना चुके हैं।

    उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओली पोप
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ओली पोप

    भारत बनाम इंग्लैंड: ओली पोप इंग्लिश टीम में शामिल, चोटिल जैक क्रॉले बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट से बाहर हुए अनफिट ओली पोप- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: ओली पोप ने पहले टेस्ट में लगाया शानदार शतक क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: ओली पोप ने जमाया टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुए कप्तान बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई के लिए इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने जीता पुरस्कार ICC अवार्ड्स
    स्वतंत्रता दिवस 2024: जानिए भारतीय क्रिकेट टीम ने कब जीता था अपना पहला मैच भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दोनों देशों के बीच टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: लिटन दास ने जड़ा चौथा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    काउंटी चैंपियनशिप 2024: अजिंक्य रहाणे ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 40वां शतक, जानिए आंकड़े अजिंक्य रहाणे
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर  टी-20 क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: अविष्का फर्नांडो ने खेली 96 रन की पारी, चौथे वनडे शतक से चूके भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: कुसल मेंडिस ने भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: रियान पराग ने डेब्यू मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025