LOADING...
IPL में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
डु प्लेसिस ने KKR के खिलाफ लगाया था अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Apr 30, 2025
03:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हरा दिया। इस मैच में DC की टीम जीत के लिए मिले 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 190/9 का स्कोर ही बना सकी। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में DC से फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक लगाया। इस बीच IPL में 50+ रन का स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1 

एडम गिलक्रिस्ट (41 साल और 181 दिन)

IPL 2013 में PBKS की कप्तानी कर रहे एडम गिलक्रिस्ट ने RCB के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए थे। उन्होंने जीत के लिए मिले 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ये पारी खेली थी। ये गिलक्रिस्ट के IPL करियर का 11वां और आखिरी अर्धशतक साबित हुआ, जो उन्होंने 41 साल और 181 दिन की उम्र में लगाया था। अपने IPL करियर में उन्होंने 2,069 रन बनाए थे।

#2 

क्रिस गेल (41 साल और 39 दिन)

IPL 2020 में PBKS से खेलते हुए क्रिस गेल ने RR के खिलाफ 63 गेंदों में 99 रन की पारी खेली थी। इस धाकड़ बल्लेबाज ने 6 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उन्होंने 41 साल और 39 दिन की उम्र में अपने IPL करियर का आखिरी अर्धशतक लगाया था। गेल की पारी की मदद से RCB ने उस मैच में 185/4 का स्कोर बनाया था। हालांकि, RR ने उस लक्ष्य को हासिल किया था।

#3 

फाफ डु प्लेसिस (40 साल और 290 दिन

KKR के खिलाफ मुकाबले में डु प्लेसिस ने तेजी से रन बनाते हुए 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL करियर का उनका 39वां अर्धशतक रहा। इस बीच उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर 76 रन की साझेदारी भी निभाई। संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए डु प्लेसिस 45 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

#4 

महेंद्र सिंह धोनी (40 साल और 262 दिन)

IPL 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ने KKR के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इस दिग्गज बल्लेबाज ने 40 साल और 262 दिन की उम्र में 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी इस पारी के बावजूद CSK की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 131/5 का स्कोर ही बना सकी थी। जवाब में KKR ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया था।