NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को DLS नियम से हराया, जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को DLS नियम से हराया, जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें 
    पाकिस्तान ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@TheRealPCB)

    विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को DLS नियम से हराया, जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें 

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 04, 2023
    07:51 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 35वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की बदौलत 21 रन से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की है।

    जीत के लिए मिले 402 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 200/1 का स्कोर बना लिया था, तब बारिश के खलल के चलते आगे का खेल संभव नहीं हो सका।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    रचिन रविंद्र के शतक पर फिर पानी

    न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए रचिन रविंद्र के शतक (108) और केन विलियमसन के अर्धशतक (95) की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में 160/1 का स्कोर बना लिया था, तब बारिश के चलते खेल रूका।

    इसके बाद पाकिस्तान को 41 ओवर में 342 रन का नया लक्ष्य मिला था। एक बार 25.3 ओवर में फिर बारिश हुई और आगे मैच सम्भव नहीं हो पाया।

    जानकारी

    बाबर और फखर की बेहतरीन पारी 

    जब बारिश के चलते दूसरी बार खेल रोका गया था, तब क्रीज पर फखर (126*) और बाबर (66) मौजूद थे। आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (4) बड़ी पारी नहीं खेल सके।

    जमान

    फखर ने खेली शानदार पारी 

    फखर पाकिस्तान की ओर से वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने महद 63 गेंदों में शतक पूरा करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया।

    फखर से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज इमरान नजीर के नाम दर्ज था, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2007 विश्व कप में 95 गेंदों में शतक जमाया था।

    तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक (97 गेंद) हैं।

    फखर

    फखर ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    फखर पाकिस्तान की ओर से एक विश्व कप पारी के दौरान सबसे अधिक छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस पारी में उन्होंने 9 छक्के जड़े हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर नजीर (8 छक्के बनाम जिम्बाब्वे, 2007) हैं।

    अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 5,000 रन भी पूरे किए। वह पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये आंकड़ा छूने वाले कुल 29वें बल्लेबाज बने हैं।

    रविंद्र

    रविंद्र ने मौजूदा विश्व कप में लगाया अपना तीसरा शतक 

    23 साल के युवा खिलाड़ी रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम की रणनीति की हवा निकालकर रख दी।

    उन्होंने पारी में 114.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 108 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जमाया।

    रविंद्र ने अब तक पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर 68 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने केन विलियमसन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई।

    उपलब्धि

    रविंद्र के नाम हुई ये उपलब्धि 

    रविंद्र एक वनडे विश्व कप संस्करण में न्यूजीलैंड की ओर से संयुक्त रूप से सबसे अधिक 50+ की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    शनिवार को उन्होंने इस विश्व कप में अपनी 5वीं 50+ की पारी खेलकर इतिहास बना दिया।

    इस मामले में उन्होंने अपने देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मार्टिन क्रो (1992) और स्कॉट स्टाइरिस (2007) की बराबरी हासिल कर ली।

    रविंद्र जिस लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं उम्मीद है वह दोनों से आगे निकल जाएंगे।

    बाबर

    बाबर ने इस साल पूरे किए 1,000 रन 

    बाबर ने 39वां रन बनाते ही साल 2023 में अपने 1,000 वनडे रन पूरे किए। वह इस साल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले ओवरऑल छठे और पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं।

    बाबर ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में दूसरी बार एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन पूरे करने का कारनामा किया है।

    इससे पहले उन्होंने 2019 में 20 पारियों में 60.66 की औसत और 92.30 की स्ट्राइक रेट से 1,092 बनाए थे।

    विलियमसन

    विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बने विलियमसन 

    विलियमसन ने 79 गेंदों में 95 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे।

    वह अब न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 24 पारियों में 1,084 रन बनाए हैं।

    विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं। उन्होंने 33 पारियों में 1,075 रन बनाए थे।

    हसन

    हसन अली ने पूरे किए अपने 100 विकेट 

    हसन अली ने अपने 10 ओवर में 82 रन देते हुए 1 विकेट लिया। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर में 100 विकेट पूरे किए। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉनवे उनका 100वां शिकार बने।

    वह पाकिस्तान के 22वें गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 100 विकेट झटके हैं।

    हसन ने पाकिस्तान के लिए पहला वनडे आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने वनडे करियर में 4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं

    अंक तालिका

    अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंचा पाकिस्तान 

    इस जोरदार जीत के साथ पाकिस्तान अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उनके अब 8 अंक (+0.036) हो गए हैं।

    न्यूजीलैंड की यह लगातार चौथी हार है। कीवी टीम अब 8 अंको के साथ (+0.398) चौथे स्थान पर बनी हुई है।

    भारत और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष 2 स्थानों पर है और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

    अपने 7 में से 4 मैच जीत चुका अफगानिस्तान छठे स्थान पर खिसक गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: रिजवान के वनडे में 2,000 रन पूरे, ऐसे करने वाले 29वें पाकिस्तानी मोहम्मद रिजवान
    वनडे विश्व कप 2023: मार्को येन्सन ने पावरप्ले में लिए है सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: बाबर आजम ने वनडे में 50वीं बार बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 271 का लक्ष्य, बाबर-शकील के अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 274 रनों का लक्ष्य, मिचेल-रविंद्र की उम्दा पारियां  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने साल 2023 में लगाया छक्कों का अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम बांग्लादेश: श्रेयस अय्यर के घरेलू मैदान पर 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत ने वनडे विश्व कप में 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया, कोहली की विजयी पारी  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    रोहित शर्मा ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान: इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड को लगा झटका, मैट हेनरी बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर मैट हेनरी
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: मोहम्मद नबी ने नीदरलैंड के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के लिए क्यों अहम है न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच और उसे कैसे जीतना होगा मुकाबला?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    सऊदी राजकुमार ने दिखाई IPL में 2.49 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025