Loading...
वनडे विश्व कप 2027: केएल राहुल के विकल्प की दौड़ में शामिल हैं ये 3 विकेटकीपर
वनडे विश्व कप 2027 में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल के विकल्प पर चर्चा तेज हो गई है

वनडे विश्व कप 2027: केएल राहुल के विकल्प की दौड़ में शामिल हैं ये 3 विकेटकीपर

Sep 01, 2026
02:12 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में अब लगभग 12 महीने का समय बचा है। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। विश्व कप में भारतीय टीम कम से कम 2 विकेटकीपरों को टीम में शामिल करेगी। मुख्य विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल का स्थान लगभग पक्का है, लेकिन उनके विकल्प की दौड़ में इन 3 खिलाड़ियों में टक्कर है।

#1

ईशान किशन

ईशान किशन साल वनडे विश्व कप 2023 में भी भारत के दूसरे विकेटकीपर थे और चयनकर्ता उन पर दोबारा भरोसा जता सकते हैं।

उन्होंने इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर अपनी वनडे में वापसी का जश्न मनाया था।

उन्होंने 32 वनडे मैचों में 42.57 की औसत और 107.05 की स्ट्राइक रेट से 1,107 रन बनाए हैं।

इसमें एक दोहरे शतक समेत 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। वह नंबर-1 से 6 तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

#2

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, लेकिन वनडे में उनके आंकड़े औसत रहे हैं।

वनडे विश्व कप 2019 का हिस्सा रह चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 31 वनडे मैचों में 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।

पंत के नाम दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी परिस्थितियों में एक टेस्ट शतक दर्ज है। ऐसे में चयनकर्ता वहां की पिचों को देखते हुए उन पर दांव लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

संजू सैमसन

संजू सैमसन को बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है और वह वर्तमान में वह बेहद खतरनाक फॉर्म में हैं।

टी-20 विश्व कप 2026 में वह अपने दमदार प्रदर्शन से 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे।

उन्होंने अब तक 16 मैचों में 56.66 की बेहतरीन औसत और 99.60 के स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए हैं।

वनडे क्रिकेट में उनका एकमात्र शतक दक्षिण अफ्रीका की धरती पर आया था, जो उनके चयन के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क है।

ADVERTISEMENT