वनडे विश्व कप 2027: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए लगभग 84 लाख टिकटों की मांग
क्या है खबर?
वनडे विश्व कप 2027 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटों की भारी मांग देखने को मिली है। 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए 80 लाख से अधिक टिकटों की मांग आई है, जबकि इस मैदान की दर्शक क्षमता 34,000 सीटों की है। टिकटों की यह जबरदस्त मांग भारत-पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंद्विता की लोकप्रियता को दर्शाती है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
ICC
ICC ने किया खुलासा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2 नवंबर को पुष्टि की है कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए, टिकट के चल रहे बैलेट (लॉटरी प्रक्रिया) के जरिए कुल 8,397,294 अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
यह संख्या जोहान्सबर्ग की क्षमता से कहीं ज्यादा है।
ICC के मुताबिक, 21 नवंबर को 'द वांडरर्स स्टेडियम' में होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए अब तक टिकट के लिए लगभग 79 लाख अनुरोध आ चुके हैं।
टिकट
टिकट बैलेट 21 नवंबर तक खुला रहेगा
टूर्नामेंट के लिए ICC की टिकट बैलट प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 193 देशों के प्रशंसकों की ओर से 12 करोड़ अनुरोध आए हैं।
कुल 28 लाख अलग-अलग प्रशंसकों ने इस प्रतियोगिता में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई है।
बता दें कि वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
2 दशकों से भी अधिक समय में यह पहली बार होगा जब अफ्रीका क्रिकेट के इस प्रमुख आयोजन की मेजबानी करेगा।
डिमांड
दक्षिण अफ्रीका के मैचों के लिए मिले 10.5 करोड़ से अधिक टिकट अनुरोध
दक्षिण अफ्रीका में 8 स्थानों पर होने वाले 41 मैचों के लिए 10.5 करोड़ से अधिक टिकट अनुरोध आए हैं।
इनमें से लगभग 2.6 करोड़ अनुरोध मेजबान देश के मैचों के लिए हैं।
ICC का टिकट बैलेट 21 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा, और प्रशंसक ICC की टिकटिंग वेबसाइट के जरिए अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं।
जिन मैचों के लिए टिकटों की मांग उपलब्ध संख्या से अधिक होगी, वहां सफल आवेदकों का चयन बैलेट प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।